बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स सैफ अली खान और करीना कपूर खान की तो आपने अक्सर क्यूट तस्वीरें दिखीं ही होंगी। सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान का जब से जन्म हुआ है वह तब से ही सुर्खियों में है। तैमूर की कई सारी तस्वीरें हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं और धूम मचा देती हैं।
तैमूर की जितनी भी फोटो अभी तक सामने आई हैं उन सारी ही फोटो में वह काफी ही क्यूट और प्यारे लग रहे हैं। लेकिन हम आपको तैमूर की एक ऐसी तस्वीर के बारे में बताएंगे जिसमें वह क्यूट तो लग ही रहे हैं लेकिन पहली बार तैमूर किसी फोटो में रोते हुए नजर आ रहे हैं।
हाल ही में तैमूर की एक फोटो सामने आई है जब मीडिया के कैमरे उन्हें अपने कैमरे पर कैप्चर कर रहे थे तो तैमूर अचानक से रोने लगे और उनकी वही क्यूट सी फोटो वायरल हो गई। करीना कपूर खान अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ 31 अगस्त को एयरपोर्ट पर पहुंंची थीं।
करीना ने तैमूर को अपनी गोद में लिया हुआ था। तैमूर उस वक्त अपनी मम्मी की गोद में थे तब वह रो रहे थे। करीना ने तैमूर को चुप करा रहीं थीं लेकिन तैमूर रो ही रहे थे।
वहां सब के सब यही सोच रहे थे कि आखिर करीना ने तैमूर को ऐसा क्या कह दिया कि वह रोने लगे और वह चुप ही नहीं हो रहे थे। ऐसे में वहां सारे मीडिया को लगा कि शायद इतने सारे फोटोग्राफर्स को देखकर तैमूर अचानक से घबरा गए और रोने लगे।
ऐसा नहीं है कि तैमूर पहली बार कैमरे के सामने आए हैं। इससे पहले भी काफी बार तैमूर कैमरे के सामने आए हैं लेकिन कभी भी ऐसे रोने नहीं लगे और उनकी रोने वाली फोटो भी कैमरे में क्लिक हुई।
करीना कपूर खान बॉलीवुड की बाकी वर्किंग मॉम की तरह हैं। आपको बता दें कि करीना कपूर खान फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ से बॉलीवुड में मम्मी बनने के बाद कमबैक कर रही हैं। उसी फिल्म के सिलसिले में करीना दिल्ली जा रही हैं। दिल्ली में फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग चल रही है।
करीना के नवाबजादे भी इसी फिल्म से सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू करने जा रहे हैं। काफी सारी खबरें आ रही हैं कि तैमूर इस फिल्म से डैब्यू कर सकते हैं। लेकिन करीना के मैनेजर ने यह सारी बातों को गलत साबित कर दिया है और कहा है कि तैमूर किसी भी फिल्म से अभी डेब्यू नहीं कर रहे हैं।