BREAKING NEWS

विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में◾'माफिया अतीक को पहली बार किसी मामले में हुई सजा', जानिए ! कौन-कौन सी लगाई गई है धाराएं ◾प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष की एकता पर निशाना साधा◾कांग्रेस की धुरी है गांधी परिवार, पार्टी को एकजुट रखती है : मुख्यमंत्री गहलोत◾महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सत्तारूढ़ गठबंधन के अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया पर सावरकर की लगाई तस्वीर ◾दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, भाजपा ने केजरीवाल पर बोला हमला◾जी20 की बैठक के लिए विदेशी मेहमान पहुंचे रामनगर ◾कांग्रेस एकजुटता के प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए अप्रैल में शीर्ष विपक्षी नेताओं की बुलाएगी बैठक ◾Social Media पर सामने आये CCTV फुटेज में बिना पगड़ी के दिखा अमृतपाल सिंह◾जामिया नगर हिंसा मामला : दिल्ली उच्च न्यायालय ने इमाम, 10 अन्य को आरोपमुक्त करने के आदेश को आंशिक रूप से किया रद्द ◾नगालैंड विधानसभा ने मई में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव नहीं कराने का प्रस्ताव किया पारित ◾‘बीजेपी ने 7 साल में कांग्रेस के 75 साल बराबर लूटा’ ... दिल्ली विधानसभा में बोले केजरीवाल◾Noida की सोसायटी में नमाज को लेकर विवाद, मौके पर पुलिस फोर्स तैनात ◾उत्तर प्रदेश को मिलेगा चौथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस शहर में होगा निर्माण ◾‘सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए हेट स्पीच का त्याग मौलिक जरूरत’, सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं- गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने भारत की परिकल्पना ज्ञान के प्रमुख स्रोत के तौर पर की थी◾UP News: फतेहपुर में श्रद्धालुओं से भरा वाहन सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकराया, 3 की मौत◾‘PM कम पढ़े-लिखे... चीजों को ठीक से नहीं समझते’, CM केजरीवाल के फिर बिगड़े बोल ◾ क्या राहुल गांधी कांग्रेस के षडयंत्र का शिकार हुए? अनुराग ठाकुर ने पूछा सवाल ◾‘वीडी सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं होता तो MVA छोड़ क्यों नहीं देते’, बावनकुले की ठाकरे को चुनौती ◾

रणवीर सिंह का फैशन सेंस देख यूजर्स ने किया ट्रोल, कहा- सर्कस ज्वाइन कर रहे हो क्या

रणवीर सिंह अपने अभिनय के साथ-साथ अपने फैशन सेंस के लिए भी काफी मशहूर हैं। उनका फैशन कभी फैन्स को पसंद आता है, तो कभी उसी फैशन के लिए रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल का भी शिकार होना पड़ता हैं। वही इन दिनों बॉलीवुड के बेफिक्रे एक्टर अपनी आगामी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में रणवीर सिंह गुजराती किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। और अपनी आगामी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हाल ही में रणवीर सिंह का ऐसा अतरंगी फैशन देखने को मिला जिसे देखकर फैन्स का भी सिर चकरा गया और लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया। तो इस बार क्या अतरंगी लुक धारण किया हैं रणवीर सिंह ने जानते हैं इस रिपोर्ट में।  

इस अंदाज ने दिखा रणवीर सिंह का अतरंगी फैशन 

दरसअल रणवीर इस वक़्त जयेशभाई जोरदार के प्रमोशन में व्यस्त हैं।  वही रणवीर सिंह की एनर्जी इन दिनों एकदम हाई लेवल पर देखने को मिल रही है। और हाल ही में सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने रणवीर सिंह का एक वीडियो भी शेयर किया है। जहां इस वीडियो में एक्टर व्हाइट रंग की शर्ट में नजर आए, जो काफी हलकी है और काफी फ्लावरी है, अपनी शर्ट के साथ रणवीर ने नीचे कलरफुल प्लाजो पहना और आंखों पर गॉगल्स लगाए पूरी एनर्जी में नजर आ रहे हैं। वही रणवीर सिंह की शर्ट के आगे के बटन खुले हैं और गले में उन्होंने लॉकेट पहना है। इतना ही नहीं रणवीर सिंह गाड़ी पर बैठकर अपना स्वैग दिखाते हुए भी नजर आए। ऐसे में रणवीर का ये फैशन देखते ही बन रहा है।  

सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल का शिकार 

वही रणवीर सिंह की जोरदार एनर्जी और अनोखा फैशन जहां कुछ लोगों को खूब पसंद आ रहा है। तो वही सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स उनके इस अनोखे फैशन सेंस के लिए एक्टर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा, 'क्या आप सर्कस ज्वाइन कर रहे हो?, तो वही दूसरे यूजर ने रणवीर सिंह के आउटफिट का मजाक उड़ाते हुए लिखा, 'क्या इन्होंने दीपिका का आउटफिट पहना है?। वही लोग सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह को उनके आउटफिट के लिए बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।