टीवी का सबसे चर्चित शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की लीड एक्ट्रेस शिवांगी जोशी अपने स्टाइलिश लुक से अपने फैंस का दिल जीतने में हमेशा सबसे पहले नंबर बनी रहती हैं। शिवांगी जोशी इस सीरियल में नायरा का रोल प्ले कर रही है। जिन्होंने थोड़े से समय में ही दर्शकों के दिल में अपनी खास जगह बना ली है। दिलचस्प बात यह है अब लोग हिना खान को भूलकर शिवांगी जोशी के रंग में रंग चुके हैं।
वैसे शिवांगी जोशी यानी नायरा की ऑनस्क्रीन जीवन को हर कोई जनता है। लेकिन उनकी रियल लाइफ के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इतना ही नहीं नायरा के फैंस भी शायद यह बात नहीं हैं कि उनकी एक छोटी बहन भी है। जोकि उन्हीं की तरह बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस है।
जी हां शिवांगी की एक छोटी बहन है जो लाइमलाइट में अभी इतना ज्यादा आई नहीं है। इसी वजह से अभी उनके बारे में काफी ज्यादा लोग जातने नहीं है। तो आइए आज हम आपको बातने वाले हैं शिवांगी जोशी की छोटी बहन के बारे में कुछ खास बातें।
शिवांगी जोशी की छोटी बहन का नाम शीतल है। इनके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते। शीतल को अक्सर शिवांगी जोशी के साथ पार्टी में ही देखा जाता है,लेकिन इतना ज्यादा कोई चर्चा में नहीं रही। वैसे शीतल अपनी बड़ी शिवांगी की तरह ही बहुत खूबसूरत है,लेकिन उन्होंने अभी तक किसी सीरियल में डेब्यू नहीं किया है।
हालांकि शीतल की तस्वीरें देख यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि यह भी एक्टिंग की दुनिया के लिए एक दम परफेक्ट हैं। बता दें कि शीतल अपनी बहन की तरह ही काफी ज्यादा खूबसूरत हैं।
शिवांगी और शीतल के बीच है अच्छी बॉन्डिंग
इन दोनों बहनों के बीच बहुत प्यार है। दोनों एक साथ मिलकर खूब मस्ती भी करती हैं। इतना ही नहीं आपस में दोनों बहनें एक-दूसरे की ड्रेस शेयर करती हैं,जिस वजह से दोनों को एक ही ड्रेस में देखा जा चुका है।
जब भी शिवांगी जोशी शूटिंग से फ्री होती हैं तो वह अपनी बहन शीतल के साथ टाइमस्पेंड करना पसंद करती हैं। अक्सर दोनों बहने पार्टी करते हुए नजर आती हैं। शीतल इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं जिसमें उनकी बोल्ड अदा को देखा जा सकता है।
शिवांगी जोशी टेलीविजन पर खूब छाई हुई हैं। लेकिन उनकी बहन शीतल कब पर्दे पर छाने के लिए डेब्यू करें इसके बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है।
क्योंकि अभी शीतल का डेब्यू करने का मन नहीं है। लेकिन सूत्रों की माने तो वह जरूर एक्टिंग में अपना कैरियर बनाएंगी।