हाल ही में बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के बंगले मन्नत की तस्वीरें खूब जोरो-शोरों से वायरल हो रही है। वैसे इन फोटोज में शाहरुख के घर का नजारा कुछ अलग सा दिखाई दे रहा है। दरअसल अभिनेता के घर को ऊपर से नीचे तक प्लास्टिक शील्ड से ढका गया है,जिसके बाद से खबर आ रही है उन्होंने ऐसा अपने घर को कोरोना वायरस से बचाव के लिए किया हैं,जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। तो चलिए आपको बतातें हैं 'मन्नत' को आखिर क्यों कवर किया गया है।
लोगों ने कहा कोरोना की वजह से किया कवर
बता दें कि इस समय शाहरुख खान का घर पूरा सफेद प्लास्टिक से कवर है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस बीच यूज़र्स का कहना है कि कोरोना एयरबॉर्न होता है, इसलिए शाहरुख खान ने इससे सुरक्षा के लिए अपने घर को कवर कर रखा है।
यह बंगला साल 2001 में खरीदा
एक्टर ने यह अपना यह बंगला साल 2001 में खरीदा था,तब इसकी कीमत 13.32 करोड़ रुपये बताई गई थी और आज के समय में इस बंगले की कीमत 200 करोड़ रुपये से भी अधिक है।
इस वजह से ढका घर
बता दें कि शाहरुख खान के घर को ढकने के पीछे की वजह बारिश है,क्योंकि इन दिनों मुंबई में मानसून अपने चर्म पर है और झमाझम बारिश भी हो रही है। शाहरुख की एक करीबी ने बताया कि मन्नत को मॉनसून की वजह से पूरा ढका गया है और ऐसा पहली बार नहीं हुआ बल्कि हर साल ऐसा होता रहा है।
बताया जाता हैं समंदर किनारे बसे होने कि वजह से इन घरों पर ह्यूमिडिटी का बहुत ज्यादा असर होता है। इस वजह से घरों की सुरक्षा के लिए हर साल मॉनसून के समय ऐसा किया जाता है।