टीवी एक्टर शाहीर शेख इन दिनों अपने शो पवित्र रिश्ता को लेकर सुर्खियों में है। वही उनकी पर्सनल लाइफ की बात करे तो एक्टर की ज़िन्दगी में नई खुशियां आई है। दरअसल, शाहीर शेख और रुचिका कपूर पेरेंट्स बन गए हैं। रुचिका ने बेटी को जन्म दिया है। कपल ने हाल ही में बेबी शॉवर की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं और बताया कि जल्दी ही उनके घर किलकारियां गूंजने वाली हैं, जिसके बाद से ही फैंस उन्हें बधाइयां देने लगे।
अभी तक शाहीर और रुचिका ने ऑफिशियली बच्चे के जन्म की जानकारी नहीं दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रुचिका ने 10 सितंबर को बेटी को जन्म दिया है। पिछले महीने ही शाहीर ने रुचिका के लिए बेबी शॉवर ऑर्गेनाइज किया था। जहां परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। इस पार्टी में एकता कपूर, क्रिस्टल डिसूजा और रिद्धि डोगरा सहित कई सितारे पहुंचे थे।
आपको बता दे, शाहीर और रुचिका ने नवंबर 2020 में कोर्ट मैरिज की थी। उसके बाद रुचिका को लेकर शाहीर अपने माता- पिता के पास जम्मू पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। बाद में रुचिका के परिवार ने मुंबई में एक छोटी सी सेरेमनी रखी थी। अपनी शादी के बारे में बात करते हुए शाहीर शेख ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो शादी के बाद हर दिन नई चीजें सीख रहे हैं। उन्होंने कहा था, ‘मैं लंबे समय तक मुंबई में अकेले रहा हूं और अब में घर किसी और के साथ शेयर करना भी सीख रहा हूं। मुझे रुचिका के लिए खाना बनाना पसंद है।’
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहीर जल्द ही ‘पवित्र रिश्ता 2.0’ में नजर आने वाले हैं। सीरियल 15 नवंबर से जी5 पर स्ट्रीम किया जाएगा। इससे पहले शाहीर शेख ‘महाभारत’, ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’, ‘झांसी की रानी’ और ‘तेरी मेरी लव स्टोरी’ समेत कई सीरियल्स का हिस्सा रह चुके हैं। बात रुचिका की करें तो वह एकता कपूर के बालाजी प्रोडक्शंस फिल्म की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैं।