बॉलीवुड की बबली और क्यूट एक्ट्रेस कही जाने वाली शहनाज गिल इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल शहनाज अपने चैट शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ को लेकर खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं। इसी के साथ शहनाज जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू भी करने जा रही हैं। ऐसे में अब शहनाज के शो में एक ऐसे एक्टर ने शिरकत किया हैं। जिसने एक्ट्रेस के शो में और भी ज्यादा जान डाल दी हैं।
दरअसल ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि इंडस्ट्री के हैंडसम हंक कहे जाने वाले शाहिद कपूर हैं। शाहिद कपूर अपनी फिल्म ‘फर्जी’ के प्रमोशन के लिए शहनाज गिल के शो में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक्ट्रेस और शो की होस्ट के साथ कई मस्ती की, जिसकी कुछ तस्वीरें शहनाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है।
बता दें कि शाहिद कपूर ‘फर्जी’ के साथ ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं। यह वेब सीरीज है, जिसमें साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति और राशि खन्ना भी नजर आएंगे। इसके अलावा केके मेनन का अभिनय भी दर्शकों को देखने को मिलने वाला है। ‘फर्जी’ में शाहिद कपूर नेगिटिव किरदार में देखे जाएंगे, जो नकली नोट बनाता है और लोगों को बेवकूफ बनाता है।
बता दे की शहनाज गिल के इस चैट शो में कई सेलिब्रिटी आ चुके हैं। जिसमें होस्ट शहनाज इंडियन सितारों से मजेदार सवाल पूछती हैं। इतना ही नहीं, वह अपनी जिंदगी के भी कुछ दिलचस्प किस्सों को कैमरे के सामने बयां करती हैं। जो की दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद भी आती हैं।
ऐसे में अब दर्शक शाहिद कपूर के इस एपिसोड को भी द्विखने के लिए भी काफी ज्यादा बेताब हैं। बता दे की शाहिद कपूर की फर्जी’ 10 फरवरी को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी।