बिग बॉस ने जैसे मानों शहनाज गिल की किस्मत ही बदल दी हो। दरअसल शहनाज गिल अब इस कदर फेमस हो गई हैं कि लोकप्रियता के मामले में उन्होंने कई बड़े सितारों को पछाड़ दिया है। हाल ही में शहनाज कई टीवी शो में बतौर मेहमान बनकर पहुंच रही हैं। जल्द ही वह डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ में नजर आने वाली हैं। इस एपिसोड में उनके साथ सिद्धार्थ शुक्ला भी होंगे।
दरअसल शहनाज और सिद्धार्थ की जोड़ी ‘डांस दीवाने’ के सेट पर खूब धमाल मचाने वाली है। दोनों का प्रोमो पहले ही सामने आ चुका है। अब हाल ही में शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सेट से एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह माधुरी दीक्षित के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।
वायरल हुआ डांस वीडियो…
इस दौरान शहनाज ब्लू कलर का गाउन पहने नजर आई है। वहीं धक्-धक् गर्ल माधुरी हरे रंग का लहंगा पहने नजर आई। माधुरी और शहनाज गिल ‘बड़ी मुश्किल’ गाने पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं। माधुरी तो जबरदस्त डांसर हैं ये तो सभी जानते हैं। शहनाज उनका साथ बखूबी दे रही हैं।
अब शहनाज के इस वीडियो को शेयर करने के बाद ये तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक कई लाख लाइक्स मिल चुकें है। इस वीडियो शेयर करके शहनाज लिखती हैं- गर्व महसूस हो रहा है। थैंक्यू कलर्स टीवी इतना सम्मान और प्यार देने के लिए।
बता दें, शहनाज गिल बहुत जल्द फिल्म ‘हौसला रख’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वो पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ संग नजर आएगी। फिल्म का निर्माण सिंगर दिलजीत दोसांझ कर रहे हैं।फिल्म को इस साल के अंत में रिलीज किया जायेगा।