बॉलीवुड और बी-टाउन की सबसे चुलबुली और मस्तीखोर कही जाने वाली एक्ट्रेस शहनाज़ गिल इन दिन खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस जल्द ही बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। वही शहनाज़ जिस किसी भी पार्टी के शिरकत करती हैं। वहां पार्टी में एक्ट्रेस जान तो डाल ही देती हैं साथ ही पार्टी की पूरी लाइमलाइट भी चुरा लेती हैं। दरअसल एक्ट्रेस हाल ही में मुंबई पुलिस की इवेंट उमंग में नजर आई थी। जहां से एक्ट्रेस की कुछ वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं।
शहनाज़ गिल के डांस का वीडियो हुई वायरल
दरअसल शहनाज जहां भी रहती हैं उनकी मौजूदगी से सारा माहौल एनर्जेटिक हो जाता है। मुंबई पुलिस के उमंग इवेंट में सना ने कई और गानों पर भी परफॉर्म किया। शहनाज़ गिल ने उनके लोकप्रिय गाने हौली हौली गिधे विच, चिकनी चमेली और नाच पंजाबन गानों पर डांस परफॉर्मेंस दी है। वही सना के परफॉर्मेंस के दौरान मौजूद लोग का खूब मनोरंजन हुआ। और लोगों ने सना के परफॉरमेंस को खूब एन्जॉय भी किया। वही अब एक्ट्रेस के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। लोग एक्ट्रेस का डांस देख खूब प्यार बरसा रहे हैं।
एक्ट्रेस पहली बार ‘उमंग’ इवेंट में हुई शामिल
वही शहनाज ने पहली बार उमंग इवेंट में लाइव परफॉर्म किया है। जहां इंस्टाग्राम पर शहनाज़ का एक फैन पेज ने शहनाज के डांस का वीडियो शेयर किया है। जिसमे सना ने अपने परफॉर्मेंस की शुरूआत में शो में मौजूद लोगों से कहती हैं की, ‘ पहली बार लाइव परफॉर्मेंस करने जा रही हूं आप लोगो के लिए। अच्छा लगे तो धन्यवाद, नहीं लगे तो फिर भी अच्छा बोल देना.’वही एक्ट्रेस की वर्क फ्रंट की बात करे तो एक्ट्रेस जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार हैं। जहां वो इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ में सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं।