बिगबॉस से फेम पाने वाली एक्ट्रेस शहनाज़ गिल यूँ तो पंजाबी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है लेकिन बिग्ग बॉस के बाद से उन्हें पुरे भारत में बेहिसाब शोहरत हासिल हुई है। शहनाज़ गिल बिग्गबॉस के 13वें सीजन में नज़र आयी थी। शहनाज़ का बब्ली नेचर और दबंग रवैया की वजह वह दर्शको के दिलो में जगह बना पाने में कामयाब रही।
शहनाज़ ने साल 2015 में अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उसके बाद साल 2017 में उन्होंने अपनी पहली पंजाबी फिल्म की थी। उसके बाद वह धीरे धीर पंजाबी इंडस्ट्री का चमकता सितारा बन गयी। शहनाज़ ने पंजाबी इंडस्ट्री में न सिर्फ एक्टिंग की है बल्कि सिंगिंग भी वह कर चुकी है। उन्हें सबसे ज्यादा शोहरत बिगबॉस से मिली थी। बिगबॉस में उनके साथ उस सीजन के विनर रहे थे सिद्धार्थ शुक्ला। सिद्धार्थ के साथ शहनाज़ की केमिस्ट्री को लोगो ने खूब पसंद किया था।
एक लम्बे ब्रेक के बाद शहनाज़ फिर से परदे पर नज़र आने वाली है लेकिन इस बार वह किसी पंजाबी फिल्म या एल्बम में नहीं बल्कि शहनाज़ करने जा रही है अपना बॉलीवुड डेब्यू। शहनाज़ की पहली ही फिल्म होने वाली बॉलीवुड के दबंग भाई यानी सलमान खान के साथ। जी हाँ रिपोर्ट्स की माने तो शहनाज़ सलमान खान की प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में नज़र आने वाली है।
शहनाज को कई बार सलमान के साथ देखा जा चूका है और सलमान के साथ उनके अच्छे रिश्ते भी है। सिद्धार्थ शुक्ला की आकस्मिक मौत के बाद शहनाज़ काफी टूट गयी थी। उसके बाद उनकी वापसी हुई थी दिलजीत दोसांझ की पंजाबी फिल्म 'रख हौसला' से। दर्शको ने शहनाज़ को इस फिल्म में बहोत प्यार दिया था। अब देखना ये होगा की शहनाज़ की पहली बॉलीवुड फिल्म को दर्शक कितना पसंद करते है।