बिग बॉस की कंटेस्टेंट शहनाज़ गिल आज अपना 27 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। शहनाज़ का जन्म 27 जनवरी 1993 को परमिंदर बदेशा और सतोख सिंह बदेशा के घर हुआ था। इन दिनों शहनाज़ गिल बिग बॉस की वजह से काफी सुर्ख़ियों में है। हाल ही में उन्होंने शो के अंदर अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई बड़े खुलासे किये।
शहनाज़ गिल को इस सीजन की विनर के तौर पर बेहद मजबूत कंटेस्टेंट माना जा रहा है पर बीते कुछ दिनों से शहनाज़ काफी मुश्किलों से जूझ रही है। साथी कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी दूरियां बढ़ रही। बीते दिनों सिद्धार्थ ने शहनाज़ पर ऐसा कमेंट किया कि वो रोने भी लगी थी।
सिद्धार्थ ने शहनाज़ से कहा था कि जब वो अपने मां – बाप की सगी नहीं हुई तो मेरी क्या होगी। सिद्धार्थ की ये बात शहनाज़ को काफी चुभी थी। इसके बाद सिद्धार्थ शहनाज़ के लिए ये कहते भी नजर आये कि उनका रिश्ता एक सिगरेट की तरह है। इंसान जब चाहे सिगरेट को पी सकता है पर वो जनता है कि वो उसके लिए नुकसानदेह है।
सिद्धार्थ के साथ बढ़ती दूरियों से शहनाज़ काफी परेशान है और उन्होंने हाल ही में आसिम रियाज़ , विशाल आदित्य सिंह और रश्मि देसाई से बताया कि किस वजह से उन्होंने अपना छोड़ दिया था और वो अपने परिवार से अलग क्यों रहती थी। इस सच को बताते हुए शहनाज़ काफी इमोशनल हो गयी थी।
शहनाज़ गिल ने खुलासा करते हुए बताया कि उनके घरवाले एक्टिंग के सख्त खिलाफ थे ओर नहीं चाहते थे कि वो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करे। उनके घर पर इस बता को लेकर काफी झगड़ा भी होता था। जब उन्हें चंडीगढ़ से शूटिंग के लिए कॉल आया तो अपने करियर के लिए उन्होंने अपना घर छोड़ दिया।
शहनाज़ ने आगे कहा कि उन्हें घरवाले चाहते थे कि वो करियर छोड़ के शादी कर लें और ये बात न मैंने की वजह से उनका अपने घरवालों के साथ रिश्ता खत्म हो गया था। बाद में जब वो फेमस हो गयी तो उनके घरवाले उनके पास आ गए और अब वो शान से बताते है कि शहनाज़ उनकी बेटी है। इस तरह उनकी घरवापसी हो गयी और उनके घरवालों को आज उनपर गर्व है।
बता दें शहनाज़ गिल ने साल 2015 में पंजाबी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी और उनके पहले सांग ‘शिव दी किताब’ ने उन्हें काफी लोकप्रियता दिलाई थी। इंडस्ट्री में मशहूर होने के बाद उन्हें पंजाब की कटरीना कैफ भी कहा जाता है।