'बिग बॉस 13' फेम शहनाज़ गिल इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहीं हैं। बता दें शहनाज़ ने सलमान खान की बहन अर्पिता खान और आयुष शर्मा की हाल ही में हुई ईद पार्टी में सारी लाइमलाइट चुरा ली थी। और शहनाज़ गिल भी उन्हीं स्टार्स में से एक है जो हमेशा खबरों में बनी रहतीं हैं। शहनाज़ की फोटो और वीडियो से लेकर कोई भी छोटी-बड़ी खबर हमेंशा आग की तरह फैल जाती हैं। और ईद के मौके पर शहनाज़ का सलमान खान के साथ का एक वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में सलमान को गले लगने से लेकर किस करने तक के लिए शहनाज़ को काफी ट्रोल किया जा रहा था। इन्हीं खबरों के बीच आज सुबह शहनाज़ को ब्रह्मकुमारी सिस्टर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया।
शहनाज़ गिल के लुक की बात करें तो उन्हें इस लुक में देखकर सभी की निगांहे एक बार फिर उन पर रुक गईं हैं। इस दौरान शहनाज़ ने ब्राउन कलर के टॉप के साथ ऑफ व्हाइट कलर की प्लाजो पैंट पहनी हुई थी। साथ ही उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखते हुए ब्राउन कलर की बेल्ट और सेम रंग के हील्स पहने हुए थे। अपने इस स्टाइलिश लुक को ब्लैक चश्मे और खुले बालों के साथ कंप्लीट किया। साथ में हल्के ब्राउन कलर का हैंडबैग भी कैरी किया हुआ था। एयरपोर्ट पर जब पैपराज़ी ने उनकी फोटोज़ क्लिक करना शुरू किया तो उन्होंने सभी से हंसकर बात की।
शहनाज़ गिल, इस वीडियो में एयरपोर्ट लुक सिंपल होने के साथ बेहद स्टाइलिश भी है। फैंस को उनका ये सिंपल स्टाइलिश लुक बहुत पसंद आ रहा है। और साथ ही सोशल मीडिया ट्विटर पर #ShehnaazGill एक बार फिर ट्रेंड हो रहा है।
साथ ही आपको ये भी बता दें कि इस दौरान शहनाज़ गिल अकेले नहीं थीं। वो ब्रह्मकुमारी सिस्टर के साथ नज़र आईं। साथ ही बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला की मां ब्रह्मकुमारी सिस्टर्स को फॉलो करती हैं। और सिद्धार्थ भी फॉलो किया करते थे। वहीं सिद्धार्थ और उनकी मां के ज़रिए ही अब शहनाज़ भी इन्हें फॉलो करने लगीं हैं। वो भी अब इनके साथ समय बिताती हैं।
बता दें कि ब्रह्मकुमारी सिस्टर के साथ शहनाज़ गिल कहां जा रहीं हैं, इस बारे में अभी साफ जानकारी नहीं मिली है। लेकिन ये अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि शहनाज़ का इसी से संबंधित एक कार्यक्रम है जिसमें वो शामिल होंगी। दरअसल इसी हफ्ते एक खबर भी आई थी शहनाज़ ब्रह्मकुमारीज़ के एक कैंपेन की ब्रांड एंबेसडर बनी हैं। दोनों को साथ में देखकर ये भी कहा जा सकता है कि इसी सिलसिले में ब्रह्मकुमारी सिस्टर के साथ रवाना हुईं हैं।