BREAKING NEWS

7 अप्रैल को गौहाटी उच्च न्यायालय के प्लैटिनम जयंती समारोह को राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी संबोधित ◾महाराष्ट्र : शिंदे गुट और बीजेपी ने ठाणे में निकाली सावरकर गौरव यात्रा, भगवा लुक में नजर आए कार्यकर्ता◾शशि थरूर ने कहा- कांग्रेस वास्तविक ‘केंद्र बिंदु’, छोटे दलों को विपक्षी गठबंधन का संयोजक बनने को प्रेरित करता◾Bihar News: हिंसा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- बंगाल के रास्ते पर जा रहा राज्य◾सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी सीबीआई के हीरक जयंती समारोह का करेंगे उद्घाटन◾पाकिस्तान में मंहगाई से बेहाल जनता, मार्च में दर्ज की गई सबसे ज्यादा महंगाई◾दिल्ली में कोरोना का अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग◾अनुराग ठाकुर ने TMC पर साधा निशाना, कहा- 'क्या हिंदुस्तान में अब ये होगा कि हम कहीं जलूस निकाल सकते हैं और कहीं नहीं'◾'मोदी सरनेम' मामले में 2 साल की सज़ा वाले CJM Court के फैसले को चुनौती देंगे राहुल गांधी ◾PM मोदी ने भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी के निधन पर जताया शोक ◾ यूपी के रायबरेली में कांशीराम की मूर्ति का अनावरण करेंगे अखिलेश यादव ◾शिवपाल यादव ने राम राज्य को लेकर कही बड़ी बात, समाजवाद के बिना राम राज्य की कल्पना बेमानी ◾राजधानी में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, वायरस के 416 नए मामले, 14 फीसदी से ज्यादा हुई पॉजिटिविटी रेट◾अमित शाह बिहार में आज भरेंगे हुंकार, नवादा जिले में जनता को करेंगे संबोधित◾PM मोदी ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर साधा निशाना, कहा- 'मुझे मारने के लिए सुपारी दे रखी है'◾आज देश में इतिहास की सबसे नाकारा सरकार, महंगाई के लिए जिम्मेदार : राहुल गांधी◾शाह बिहार पहुंचे, सासाराम का दौरा रद्द होने को लेकर भाजपा और जदयू के बीच आरोप-प्रत्यारोप◾जब पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कश्मीर के कमल के तने का किया जिक्र ◾IPL 2023 : मेयर्स का अर्धशतक, वेड का धमाल, लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराया ◾अमेरिका के ‘मिडवेस्ट’ और ‘साउथ’ में बवंडर ने मचाई तबाही, 18 लोगों की मौत◾

सिल्वर स्क्रिन पर फिर लौट रही है शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट जोड़ी, करण जौहर ने बनाया ये प्लान

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और एक्ट्रेस काजोल की सुपरहिट ऑन स्क्रीन जोड़ी आज भी लोगों को खूब पसंद है। फैंस दोनों की जोड़ी को एक साथ पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित रहते हैं। अब इस सुपरहिट जोड़ी से जुडी दिलचस्प खबर सामने आ रही हैं। इसी बीच अब खबर आ रही हैं कि ये ब्लॉकबस्टर जोड़ी एक बार फिर से साथ में नज़र आने वाले है। इन दोनों को इंडस्ट्री के बड़े निर्माता करण जौहर ने अपनी आने वाली फिल्म के लिए साइन भी कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, शाहरुख खान और काजोल की ये सुपरहिट जोड़ी, करण जौहर की अगली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नज़र आने वाली है। सूत्रों को हवाले से खुलासा किया गया है कि, शाहरुख खान और काजोल अपने बिज़ी शेड्यूल से फिल्म निर्माता को सिर्फ एक ही दिन का वक्त दे सकते हैं, जिसमें उनको अपने इस स्पेशल सीन को शूट करना होगा।

सूत्रों ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, “शाहरुख खान और काजोल करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में साथ नज़र आ सकते हैं। जिसमें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में है। खैर, ये कोई नई बात नहीं है। करण जौहर शाहरुख खान और काजोल के साथ बेहद गहरा रिश्ता रखते हैं। वो अक्सर ही इस सुपरहिट जोड़ी के साथ अपने फैंस को ट्रीट देते रहते हैं। और इस बार फिल्म मेकर फिर से इन स्टार्स के साथ दर्शकों को सरप्राइज करना चाहते हैं।“

साथ ही बताया जा रहा है कि काजोल और शाहरुख मुंबई में ही शूट करेंगे। जानकारी दी गई है कि, फिल्म में दोनों की उपस्थिति अभी तय नहीं की गई है। वो कोई स्पेशल सॉन्ग में दिखाई देंगे या फिर एक स्पेशल सीन में दिखाई देंगे।

आपको बता दें, फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में है। रणवीर सिंह ‘रॉकी’ और आलिया भट्ट ‘रानी’ की मुख्य भूमिका में होंगे। इस फिल्म की कहानी एक मीडिल क्लास फैमिली की लड़की और एक अमीर घर के लड़के की लव स्टोरी पर बेस्ड होगी। जबकि फिल्म में जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे।

हाल ही में फिल्म के निर्देशक करण जौहर ने फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की रिलीज़ डेट का एलान किया था। उन्होंने बताया कि, ये फैमिली एंटरटेनर फिल्म 10 फरवरी, 2023 वैलेंटाइन वीक के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।