बॉलीवुड एक्टर शाहरुख़ खान यू तो किसी भी मुद्दे पर बोलने से कतराते है लेकिन जब बात अपने बच्चो की आती है तो वो कभी पीछे नहीं हटते। अभी हाल ही में शाहरुख़ खान की बेटी सुहाना खान ने अपने स्किन टोन को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट पर कई लोगो ने उन्हें सपोर्ट भी किया, तो कई लोगो ने उन्हें फिर ट्रोल भी किया।
जिसके बाद अब शाहरुख़ खान ने 2 अक्तूबर के ख़ास मौके पर अपनी बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए सभी को गांधी जयंती की शुभकामनाएं दी और साथ ही एक ख़ास मैसेज भी। लेकिन शाहरुख का ये बधाई देने का तरीका एक्ट्रेस सयानी गुप्ता को कुछ ख़ास पसंद नहीं आया। तभी तो शाहरुख के इस पोस्ट पर उन्होंने तंज कसा है।
दरअसल, शाहरुख़ ने गांधी जी की 151वीं जयंती पर लोगों को शुभकामनाएं दी साथ ही एक संदेश भी दिया। शाहरुख़ ने इस पोस्ट के साथ अपनी बेटी सुहाना खान की तस्वीर शेयर की। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ‘इस गांधी जयंती अगर हम अपने बच्चों को कुछ सिखाना चाहें या फिर कुछ ऐसा बताना चाहें जो उनके अच्छे-बुरे समय में काम आए, तो वो है- बुरा मत सुनो, बुरा मत देखो और बुरा मत बोलो।’
जिसके बाद, शाहरुख़ के इस ट्वीट पर ‘फोर मोर शॉट्स’ फेम एक्ट्रेस सयानी गुप्ता ने अपना रिएक्शन दिया। सयानी ने शाहरुख़ के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘सही तो बोलना ही चाहिए। गांधी जी ने हमें ये भी सिखाया है कि सत्य के लिए बोलना चाहिए, पीड़ितों के लिए आवाज उठानी चाहिए, दलित भाई-बहनों के हक के लिए बोलना चाहिए। सिर्फ अपने आंख-कान बंद नहीं कर लेने चाहिए।’