बॉलीवुड के ‘बादशाह’ अभिनेता शाहरुख खान अलग- अलग वजहों से सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर शाहरुख खान चर्चा में हैं। बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान काफी समय से फिल्मों से तो दूर हैं, लेकिन खबरों से वह कभी दूर नहीं रहे। लंबे समय से उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई, लेकिन कभी किसी विज्ञापन तो कभी अपने लुक्स और कभी अपनी उपलब्धियों को लेकर शाहरुख सुर्खियों में छाए हैं।
अब एक बार फिर शाहरुख खान चर्चा में हैं। वह भी इंडियन साइन लैंग्वेज डिक्शनरी को लेकर। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन सइन लैंग्वेज डिक्शनरी लॉन्च की थी। जिसमें अब किंग खान की भी एंट्री हो गई है।
#SRK is mentioned in the Indian Sign Language dictionary with 10,000 words launched by Narendra Modi. After being known by his Trademark Pose, King of Hearts gets a sign to be called out by a special disabled person.@iamsrk is the Pride & Emotion that will be written in history pic.twitter.com/IsqrPlN1Pd
— JUST A FAN. (@iamsrk_brk) September 23, 2021
दरअसल, पीएम मोदी ने इसी महीने साइन लैंग्वेज डे के मौके पर यह साइन लैंग्वेज डिक्शनरी लॉन्च की थी। जिसमें अब किंग खान का नाम भी शामिल हो गया है। साइन लैंग्वेज डिक्शनरी में किंग खान की एंट्री का सुनकर उनके फैन बेहद खुश हैं। दिव्यांगों की मदद के लिए पीएम मोदी ने यह डिक्शनरी लॉन्च की थी। जिसमें अब शाहरुख खान का नाम भी जुड़ गया है।
अगर कोई शाहरुख खान कहना चाहता है तो उसके लिए उसे उंगलियों को गन की तरह प्वॉइंट करना होगा और दिल पर दो बार टैप करना होगा। साइन लैंग्वेज डिक्शनरी में 10 हजार शब्द हैं, जिनमें एक शाहरुख का भी है। इंडियन साइन लैंग्वेज और ट्रेनिंग सेंटर ने इसका एक वीडियो भी रिलीज किया है। ट्विटर पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख आखिरी बार ‘जीरो’ में नजर आए थे। फिल्म में एसआरके के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा लीड रोल में थीं। इसके बाद शाहरुख लंबे समय से ब्रेक पर थे, लेकिन इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म है सिद्धार्थ आनंद की ‘पठान’, जिसमे एसआरक के साथ दीपिका पादुकोण दिखाई देंगी।