बिग बॉस 16 फेम शालीन भनोट वैसे तो छोटे परदे पर कई हिट सीरियल दे चुके हैं। लेकिन एक्टर रियलिटी शो बिग बॉस के घर में आकर फैंस को अपनी रियल पर्सनालिटी दिखाई हैं। जिसके बाद से एक्टर के भारी तादाद में फैंस बन चुके हैं। ऐसे में अब शालीन भनोट के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही हैं। जहां एक्टर अपने ही सीरियल के सेट पर शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए हैं।
बता दे की शालीन भनोट ने खुद ही अपने चोट लगने की खबर अपने फैंस को दी हैं। जहां एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो शेयर करते हुए अपने साथ हुए इस दुर्घटना के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे है। दरअसल, शूटिंग के दौरान बैलेंस बिगड़ने के कारण शालीन भनोट नीचे गिर गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान शालीन भनोट को कुछ चोटें भी आई हैं। इसी के साथ शालीन अपने इस वीडियो में अपने फैंस को इसके पिच की सिख भी बताते हुए दिख रहे हैं।
जहां शालीन यह कहते दिखे है की- जिंदगी में सारी चीजें हमारी मर्जी से नहीं होती हैं। इसके बाद भी हमें आगे बढ़ते रहना चाहिए। शालीन भनोट के वीडियो में दिखाई दिया कि बैलेंस बिगड़ने के कारण पहले वह दीवार से लड़ते हैं और फिर नीचे गिर जाते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए शालीन भनोट ने लिखा, “हंप्टी डंप्टी बुरी तरह नीचे गिर गया।
जिंदगी में ना हमेशा हर चीज हमारे मुताबिक नहीं चलती है। कई बार चीजें गलत दिशा में जाती हैं और आपको चोट भी लगती है। लेकिन अपना शो हमेशा जारी रहना चाहिए। आप करते रहो जो आपको पसंद है। मेरा पैशन भी मेरे दर्द से ज्यादा बड़ा है।”
बता दे की शालीन का अब ये वीडियो देख फैंस काफी ज्यादा चिंतित भी हो गए हैं। वही शालीन के इस सीरियल बेकाबू में उनके साथ लीड एक्ट्रेस के तौर पर ईशा सिंह को कास्ट किया गया हैं।
जहां दोनों की जोड़ी को फैंस काफी ज्यादा पसंद भी करते हैं। वही खबर आई थी की शालीन ईशा सिंह के साथ डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 10’ में नजर आ सकते हैं। हालांकि इस बात की अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी हैं।