राज कुंद्रा की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में बुरी तरह फंसे राज के मामले में आये दिन नई-नई कड़ियां जुड़ते हुए नजर आ रही हैं। महत्वपूर्ण बात राज के खिलाफ रोजाना कुछ न कुछ सबूत पुलिस के हाथ लग रहा है। वहीं, अब केवल राज ही नहीं बल्कि उनसे जुड़े लोग भी ट्रोलिंग का बुरी तरह शिकार हो रहे हैं।
ऐसे शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी को लगातार जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल जब शमिता जुहू के एक सैलून के बाहर स्पॉट की गई थीं जिसके बाद उन्हें जबरदस्त ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है।
शमिता शेट्टी का वीडियो हुआ वायरल…
हाल ही में शमिता शेट्टी का एक वीडियो धडल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें वो सैलून के बाहर स्पॉट की गई हैं। इस वीडियो को मशहूर सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस बीच शमिता डेनिम शॉर्ट्स और टी शर्ट पहने हुए नजर आई। लेकिन लगता है शमिता का ये वीडियो लोगों को रास नहीं आया और उन्होंने शिल्पा की बहन को बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया।
शमिता शेट्टी के इस वीडियो के सामने आते ही लोगों ने तुरंत रियेक्ट करना शुरू कर दिया। वीडियो को देख लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘जीजू के पैसों पर ऐश करती हो और आज जीजू जेल में हैं और साली पार्लर जा रही है। अन्य कुछ यूजर ने कमेंट करके लिखा- जीजाजी जेल में हैं और ये सैलून में, वाह। ‘इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता की जीजू जेल में हैं। वह इन्हें लॉन्च करने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि कई सारे यूजर्स ने शमिता का स्पोर्ट किया और ट्रोल करने वालों को नजरअंदाज करने की सलाह दी।
मालूम हो राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी मामले में शमिता ने अपनी बहन शिल्पा शेट्टी का पूर्ण रूप से समर्थन किया है। वहीं बीती रोज पहली बार इस केस में शिल्पा शेट्टी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।