अभिनेता संजय कपूर की बेटी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। मगर तब तक उन्होंने अपना सोशल मीडिया अकाउंट पब्लिक नहीं किया था और तब उनकी तस्वीरें देखने का मौका नहीं मिल पाता था। लेकिन शनाया के चाहने वालों के लिए अब एक खुशखबरी यह है कि उन्होंने अपने फैंस को यह सुनहरा अवसर दे दिया है। जी हां शनाया ने हाल ही में अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक कर दिया है।
दरअसल पहले शनाया कपूर अपनी बेस्ट फ्रेंड्स सुहाना खान और अनन्या पांडे की तरह शनाया का सोशल मीडिया अकाउंट भी प्राइवेट था। हालांकि शनाया ने अब बड़ा फैसला लेते हुए अपना इंस्टाग्राम अकाउंट को पब्लिक कर दिया है। इतना ही नहीं अपने इसी फैसले की वजह से शनाया ट्विटर पर भी ट्रेंड हुई हैं।
फिलहाल शनाया की कई सारी अनसीन तस्वीरें ट्रेंड करने लगी है। इस बीच शनाया के लुक से लेकर उनका फैशन सैंस तक सबकुछ वाकई शानदार है।
खबर यह भी है कि बॉलीवुड की इस चर्चित स्टार किड के डेब्यू पर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि शनाया अब जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं,जिस वजह से उन्होंने अपना अकाउंट पब्लिक करने का फैसला किया है। हालांकि अभी तक इस बात की औपचारिक घोषणा नहीं की गयी है
शनाया कपूर का यदि इंस्टाग्राम पोस्ट पर नजर डाली जाए तो वह अपने खूबसूरत अंदाज से फैंस की रातों की नींद उड़ा रही हैं। इन फोटोज में शनाया व्हाइट टॉप और डेनिम पहने दिखाई दे रही हैं। हालांकि तस्वीरों में शनाया के एब्स भी फैंस का ध्यान अपनी और अकर्षित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं फैंस शनाया की तस्वीरों पर जमकर कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
पापा समेत मशहूर हस्तियों ने किया सोशल मीडिया पर वेलकम
एक्ट्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट को पब्लिक कर देने के बाद बॉलीवुड सेलेब्स भी शनाया का इंस्टाग्राम पर अर्जुन कपूर से लेकर अनिल कपूर तक, सभी ने शनाया के इस कदम का वेलकम किया है। इस दौरान शनाया कपूर के पापा संजय कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मेरी लड़की शनाया कपूर इंस्टाग्राम पर, कृपया इस पर अपना प्यार बरसाएं।
गौरतलब है शनाया कपूर ने अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर बॉलीवुड में अपना डेब्यू तो कर लिया है। हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि शनाया बहुत जल्द ही अभिनेत्री के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में दस्तक देने वाली हैं।
इसके अलावा शनाया कपूर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। अपने बॉलीवुड दोस्तों के साथ पार्टी करना हो या फिर सोशल मीडिया पर उनकी किसी फोटो का ट्रेंड होना, वे हमेशा खबरों में छाईं रहती हैं।