टीवी की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी के एक्स बॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा ने शनिवार यानि आज रिप्सी भाटिया के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शरद मल्होत्रा और रिप्सी भाटिया ने शादी सिख रीति-रिवाजों के मुताबिक गुरूद्वारे में की है।
अब शरद की आनंद कारज की तस्वीरें सामने आई हैं। शादी के दौरान शरद की पत्नी रिप्सी ने जहां बेबी पिंक कलर का लहंगा पहना तो वहीं शरद मल्होत्रा ने व्हाइट कलर की शेरवानी और पिंक पगड़ी पहने हुए नजर आए हैं। बता दें कि ये न्यूली मैरिड कपल शनिवार की रात मतलब आज रात को ही अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के लिए ग्रेंड रिसेप्शन का अयोजन किया है। इससे पहले शरद और रिप्सी की संगीत सेरेमनी शुक्रवार रात की रात को हुई थी। शरद-रिप्सी की मेहंदी और संगीत की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुई थीं। वैसे इस कपल ने अपनी मेहंदी सेरेमनी प्राइवेट रखी थी,जबकि संगीत सेरेमनी में कई सारे स्टार्स मौजूद थे। अपने संगीत सेरेमनी में शरद और रिप्सी ने खूब डांस किया है।
यहाँ देखें शादी की कुछ खास तस्वीरें…
1.
2.
3.
4.
5.
6.
सातवें आसमान पर है रिप्सी
मेंहदी सेरेमनी पर रिप्सी के चेहरे की खुशी बता रही थी कि वह शरद माल्होत्रा को अपने जीवन साथी के रूप में चुनकर फूली नहीं समा पर रही हैं। शरद और रिप्सी की ये तस्वीरें इन दोनों कपल के बीच की केमेस्ट्री को बयां कर रही है। अपनी मेंहदी सेरेमनी के बाद इस कपल ने ये बेहद खूबसूरत तस्वीरें एक साथ खिंचवाई।
1.
2.
3.
4.
5.
6.
शरद 7 साल तक दिव्यांका के साथ रिलेशनशिप में रहे चुकें हैं
शरद मल्होत्रा और दिव्यांका त्रिपाठी 7 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। वहीं 2013 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। दिव्यांका से ब्रेकअप होने के बाद शरद मल्होत्रा ने अभिनेत्री पूजा बिष्ट को डेट करना शुरू किया। वहीं दिव्यांका ने विवेक दहिया से शादी कर ली।