बीते साल 4 दिसंबर 2017 को बॉलीवुड के महान अभिनेता शशि कपूर दुनिया को अलविदा कह गए। नाम आँखों के साथ सबने उन्हें विदाई दी और ‘मेरे पास माँ है’ डायलॉग का मशहूर अभिनेता अब हम सबके साथ सिर्फ यादों में रह गया। उनके परिवार के बारे में बहुत ही काम लोग जानते है।
शशि साहब तो चर्चित शख्सियत थे पर उनके परिवार के बाकी सदस्य लाइम लाइट से दूर ही रहे है। आपको बता दें शशि कपूर की एक पोती भी है जो बेहद खूबसूरत है। माना जा रहा है इनकी बॉलीवुड में जल्द एंट्री हो सकती है।
कपूर खानदान के शशि कपूर इकलौते ऐसे शख्स हैं जिन्होंने भारतीय से नहीं बल्कि एक अंग्रेज़ से शादी रचाई थी। शशि कपूर की पत्नी का नाम जेनिफर केंडल था। जेनिफ़र और शशि कपूर के तीन बच्चे हैं जिनका नाम कुणाल कपूर, करण कपूर और संजना कपूर हैं।
शशि साहब की पोती के बारे में बता की जाए तो आपको बता दें इनका नाम है आलिया कपूर। कपूर खानदान को सुंदरता वैसे भी विरासत में मिली है। इसी खूबसूरत कड़ी में जल्द एक नाम और जुड़ने वाला है जो आगे चलकर बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ सकता है।
आलिया शशि कपूर के बेटे करण कपूर की बेटी हैं और अपने पिता की तरह ही ग्लैमर इंडस्ट्री की चकाचौंध से दूर रही हैं। पर अब ख़बरों के मुताबिक ये अपनी पढाई पूरी कर चुकी है और बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती है।
लुक्स और हॉटनेस के मामले में आलिया सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान और अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी तक को मात देती हैं। आलिया के पिता करण कपूर आज एक नामी फोटोग्राफर हैं लेकिन एक वक्त पर उन्होंने भी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई।
करण कपूर ने एक्टिंग का हुनर विरासत में मिलने का फायदा उठाना चाहा लेकिन वो असफल रहे। लेकिन अपनी बेटी को बॉलीवुड में प्रमोट करने का उनके पास शानदार मौका है। अब आलिया कपूर बॉलीवुड में कितना आगे जाएँगी ये तो समय बताएगा पर इनकी फैन फॉलोविंग इशारा करती है की पॉपुलैरिटी के मामले में ये किसी से काम नहीं है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे