Shatrughan Sinha रूटीन चेकअप नहीं इस वजह से हुए अस्पताल में भर्ती, बेटे लव सिन्हा ने बताई वजह, Shatrughan Sinha Was Admitted To The Hospital Not For Routine Checkup, Son Luv Sinha Told The Reason

Shatrughan Sinha रूटीन चेकअप नहीं इस वजह से हुए अस्पताल में भर्ती, बेटे लव सिन्हा ने बताई वजह

Shatrughan Sinha को रूटीन चेकअप के लिए मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालांकि उनकी स्थिति के बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं दी गई थी। शत्रुघ्न सिन्हा को पिछले दो दिनों से बुखार और कमजोरी महसूस हो रही थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। दिग्गज अभिनेता-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा की हेल्थ को लोकर लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। बीते दिनों खबर की अभिनेता अपने रूटीन चेकअप के लिए भर्ती हुए हैं लेकिन रविवार को बेटे लव सिन्हा ने पिता के एडमिट होने की सच्चाई बताई हैं।

  • शत्रुघ्न सिन्हा को रूटीन चेकअप के लिए मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया
  • 23 जून को शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की
  • अभिनेता अपने रूटीन चेकअप के लिए भर्ती हुए हैं लेकिन रविवार को बेटे लव सिन्हा ने पिता के एडमिट होने की सच्चाई बताई

शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती

23 जून को शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की थी। शत्रुघ्न भी अपने परिवार के साथ इस शादी में शामिल भी हुए थे। वहीं सोनाक्षी-जहीर के रिसेप्शन पार्टी के लगभग पांच दिन यानी शुक्रवार की शाम को ये खबर मिली कि शत्रुघ्न सिन्हा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा अपने पति संग अपने पापा से मिलने अस्पताल मिलने पहुंची थीं।

646050374 sonakshi sinha l 202406

इस वजह से भर्ती हैं शत्रुघ्न सिन्हा

मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती दिग्गज एक्टर और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे ने हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि उनकी कोई सर्जरी नहीं हुई है। वहीं इंडियन एक्सप्रेस को सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा ने बताया कि,’डैड को वायरल फीवर था और पिछले कुछ दिनों से उन्हें कमजोरी भी लग रही थी, जिसके कारण पापा को अस्पताल में भर्ती करने का फैसला किया गया।’

shatrughan sinha surgery 111384228

सोनाक्षी सिन्हा की प्रेगनेंसी की अफवाहों पर लगा विराम

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के कुछ दिन बाद ही यह खबर आई है। सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने मुंबई में 23 जून को कोर्ट मैरिज कर ली। कपल ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी की। उनकी शादी की पहली तस्वीरें इंटरनेट पर पोस्ट होते ही तुरंत वायरल होने लगी। अफवाहें उड़ रही थीं कि सोनाक्षी सिन्हा प्रेग्नेंट हैं, लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुन सबका मुंह बंद हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।