बीते हफ्ते बिग बॉस सीजन 13 के वीकेंड का वॉर एपिसोड में शेफाली जरीवाला घर से बेघर हो गयी। बीते कुछ समय से शेफाली का खेल लगातार कमजोर पड़ रहा था और कम वोट मिलने के चलते उन्हें शो से बाहर होना पड़ा। शेफाली ने शो से बाहर आते ही घर के अन्य सदस्यों के बारे में कई खुलासे किये है।
.jpg)
शेफाली जरीवाला ने सबसे बड़ा खुलासा आसिम के बारे में करते हुए बताया कि जब उन्होंने घर में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी तब से ही आसिम उनके साथ करीबी बढ़ा रहे थे। शेफाली ने ये भी कहा, ‘वो आसिम के साथ स्ट्रांग दिखती थी क्योंकि आसिम के पास खुद का दिमाग नहीं है। ‘
.jpg)
शेफाली ने अपनी और आसिम की बॉन्डिंग के बारे में बात करते हुए कहा , ‘ आसिम का झुकाव शुरू से मेरी तरफ था और उनसे मुझे एप्रोच भी किया। हालांकि उसने खुलकर कुछ नहीं कहा पर मुझे ऐसा फील हुआ था। मैंने उसे साफ़ कर दिया कि मैं शादीशुदा हूं और उनमे मुझे कोई दिलचस्पी भी नहीं है।
.jpg)
शेफाली जरीवाला ने आगे कहा , ” मेरे मना करने के बाद आसिम ने हिमांशी के साथ दोस्ती बढ़ाई और उसके लिए उसे मेरा ही सहारा लेना पड़ा। हिमांशी पहले उसे खास तवज्जो नहीं देती थी पर कुछ समय बाद दोनों के बीच बॉन्डिंग अच्छी हो गयी। हिमांशी ने कहा था कि वो आसिम को एक दोस्त की तरह प्यार करती है। “
.jpg)
बता दें, हाल ही में हिमांशी की दोबारा घर में एंट्री हुई है और उनकी एंट्री पर सबसे ज्यादा आसिम खुश नजर आये। आसिम ने घुटनों के बल बैठकर उन्हें प्रोपोज़ भी किया। हिमांशी ने भी आसिम के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया है।
.jpg)
शेफाली ने शो के विनर के बारे में सवाल किये जाने पर कहा कि सिद्धार्थ और शहनाज़ उनकी नजरों में काफी मजबूत दावेदार है और अगर इन दोनों में से कोई विनर बनता है तो उन्हें आश्चर्य नहीं होगा।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



