बिग बॉस फेम शहनाज गिल इन दिनों पंजाब में है। इस दौरान वह अपने गांव और अपने रिश्तेदारों के साथ टाइम बिताते हुए बेहद खुश नजर आई। एक्ट्रेस ने जहां एक दिन पहले अपने पिंड में ट्रैक्टर पर बैठ अपने खेतों के दर्शन करवाए थे। अब उन्होंने घर के बाहर गली में फैमिली और आस-पड़ोस के लोगों संग गिद्दा करके फैंस का दिल जीत लिया है। शहनाज गिल के इस वीडियो पर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं और उन्हें खुश रहने की दुआ दे रहे हैं।
‘बिग बॉस’ के घर में रहते हुए शहनाज गिल ने खूब नाम कमाया। इतना ही नहीं शहनाज की मासूम अदाओं ने उन्हें अच्छी खासी पहचान दिलाई थी। इन दिनों शहनाज अपनों के बीच पंजाब में समय बिता रही हैं।
शहनाज गिल ने किया गिद्दा
शुक्रवार को शहनाज गिल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक अनदेखा वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में उन्हें अपनी घर की गली में कई बुजुर्ग महिलाओं और कुछ महिलों के साथ गिद्दा और बोलियां करती नजर आ रही हैं। लाइट पर्पल कलर के सूट में सिंपल सोबर शहनाज बिना मेकअप के बेहद क्यूट नजर आ रही हैं।
हंसती खिलखिलाती शहनाज को इस तरह देख फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। इस दौरान एक फैन ने लिखा, खुश हूं कि मेरी पुरानी गिल लौट आई। एक ने लिखा, किन्नी सोणी लगदी हो। एक अन्य ने लिखा, इस तरह देखकर मजा ही आ गया।
सिद्धार्थ शुक्ला को करती हैं मिस
गौरतलब है बिग बॉस 13 में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को फैंस का बहुत प्यार मिला। कपल को अक्सर साथ में देखा जाता था। फैंस हमेशा दोनों को आगे भी साथ में देखना चाहते थे, लेकिन अचानक सिद्धार्थ के निधन से शहनाज बुरी तरह टूट गईं। उन्हें संभलने में काफी वक्त लगा। ऐसे में शहनाज को खुश देख फैंस को थोड़ी शांति है।