बिग बॉस 13 फेम पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज गिल लगातार सफलता की ऊंचाइयों को छूती जा रही हैं। बिग बॉस के बाद एक्ट्रेस की लोकप्रियता में भारी उछाल आई। वहीं शो खत्म होने के बाद बैक-टू-बैक शहनाज के कई म्यूजिक वीडियो रिलीज हुए हैं। उन्हें फैन्स का प्यार भी बखूबी मिला है। शहनाज आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरों और वीडियो से फैंस को सरप्राइज देती नजर आती हैं। इसी बीच शहनाह के फोटोशूट की नई तस्वीर चर्चा में आई है। इस फोटोशूट में पहली बार शहनाज अलग अंदाज में दिखाई दे रही हैं।
शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर अपनी एक नई तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं वह नए अंदाज में दिखाई दे रही हैं। शहनाज जल्द फिल्मफेयर मैगजीन के कवर पेज पर नजर आने वाली हैं। शहनाज ने हाल ही में फिल्मफेयर मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। इस दौरान उन्हें नए लुक में पहचान पाना तकरीबन आपके लिए काफी मुश्किल होगा।
नए फोटोशूट में शहनाज छोटे बालों को सफेद कलर कराया है और ब्लैक स्ट्राइप्स वाली एक ट्रांसपैरेंट बॅडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के इस बार्बी डॉल लुक को देखकर फैंस काफी सरप्राइज हैं। वहीं इस दौरान उनका पोज देने का अंदाज वाकई काफी शानदार है। इस लुक को शहनाज के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर लगातार फैंस और स्टार्स के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं।
इस फोटो में शहनाज गिल किसी हॉलीवुड स्टार से कम नहीं लग रही हैं। शहनाज गिल की फोटो मैगजीन ने कवर पेज पर छापते हुए उन्हें ‘द नेक्स्ट बिग थींग’ का कैप्शन दिया है। फिल्मफेयर के कवर पेज पर आते ही सोशल मीडिया पर शहनाज गिल के नए लुक को लेकर सनसनी मच गई है। उनकी इस तस्वीर पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। शहनाज गिल के डाई हार्ड फैंस को उनका ये नया रूप खूब पंसद आ रहे हैं।