बिग बॉस 13 फेम शहनाज़ गिल अपने क्यूट और चुलबुल अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं। बता दें वो सिंगर होने के साथ-साथ एक एक्ट्रेस भी हैं। शहनाज़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं है। अक्सर अपने फैंस के साथ अपने प्रोफेशन और पर्सनल अपडेट शेयर करती हैं। जब भी शहनाज़ गिल को पब्लिक प्लेस में स्पॉट किया जाता है तो वो सबसे ही बेहद संजीदगी से मिलती हैं। चुलबुल अंदाज़ में क्यूट दिखने वाली शहनाज़ गिल अपनी अदाओं से फैंस का दिल जीत लेती हैं। तो वहीं अब हाल ही में शहनाज़ गिल को एक अलग ही अंदाज़ में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आपको बता दें, पैपराज़ी ने शहनाज़ गिल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। हमेशा अच्छे से रेडी होकर एयरपोर्ट पर स्पॉट की जातीं शहनाज़ गिल, इस बार बिल्कुल मैसी लुक में दिखाई दी हैं। बता दें, इस वीडियो में शहनाज़ ने ब्राउन कलर की हुडी पहनी हुई है और साथ में डेनिम पहने नज़र आ रहीं हैं। व्हाइट कलर के शूज़ पहने इस कैसूअल लुक में काफी कूल दिखाई दे रहीं हैं। साथ में चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है।
इस सिंपल लुक में शहनाज़ के फैन उन्हें काफी पसंद कर रहें हैं। लेकिन इस वीडियो में शहनाज़ भागती हुई नज़र आ रहीं हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जब एयरपोर्ट से शहनाज़ बाहर निकलतीं हैं तो कईं फोटोग्राफर्स उनके सामने आ जातें है। इसके बाद वो मुंह नीचे करके तेज़ी से चलने लगीं, और फिर वो भागने लग जातीं हैं।
इस वीडियो के सामने आने के बाद शहनाज़ गिल के फैंस उनकी तारीफें करते नज़र आ रहें हैं। शहनाज़ का ये लुक और ये अंदाज़ लोगो को पसंद आ रहा है। उनके फैंस इस वीडियो पर लाइक करने के साथ कॉमेंट बॉक्स में खूब प्यार दे रहें हैं। वैसे इसमें दो राय नहीं कि शहनाज़ के फैंस उनके हर फोटो और वीडियो पर प्यार देकर उन्हें स्पॉर्ट करतें हैं।
शहनाज़ गिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया कि सलमान ने खुद शहनाज़ को इस फिल्म का ऑफर दिया था। इतना ही नहीं सलमान ने शहनाज़ से ये भी कहा था कि वो अपने हिसाब से अपनी फीस फाइनल कर लें। वैसे आम तौर पर प्रोड्यूसर्स ही एक्टर्स से फीस को लेकर डिस्कस करते हैं। लेकिन यहां सलमान ने शहनाज़ से कहा कि उन्हें जो ठीक लगे वो अमाउंट उन्हें बता सकती हैं। सलमान की इस बात को लेकर लोग उनकी तारीफें करते नहीं थक रहें हैं।
वेल, आपको कैसा लगा शहनाज़ गिल का ये क्यूट वीडियो, हमें कॉमेंट बॉक्स में जरुर बताएं।