बॉलीवुड की बबली और बेहद ही क्यूट एक्ट्रेस कही जाने वाली शहनाज गिल आज किसी भी पहचान की मौहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने ना सिर्फ छोटे परदे तक बल्कि अब बॉलीवुड में भी धमाकेदार एंट्री मार चुकी हैं। जहां शहनाज की एक्टिंग की फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ऐसे में अपने बिजी शेड्यूल से वक़्त निकालकर शहनाज़ अब अपना मूड फ्रेश करने के लिए निकल गयी हैं। जहां इस बार एक्ट्रेस थाईलैंड पहुंच गयी हैं। वही थाईलैंड पहुंच शहनाज जमकर पेट पूजा करती हुई दिख रही हैं।
दरअसल शहनाज गिल ने अपने इस ख़ास पल को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। जिसमे एक्ट्रेस को ब्लैक कलर की आउटफिट में देखा जा सकता है। इसी के साथ शहनाज़ ने डार्क सनग्लासेस पहन रखे हैं। पहली तस्वीर में वह कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं। वह डाइनिंग टेबल पर बैठी हुई है। इसपर पिज्जा, पास्ता, सलाद और नारियल पानी जैसी चीजें रखी हुई है। एक महिला शहनाज गिल के बगल में बैठी हुई हैं और वह खाने का आनंद ले रही है।
शहनाज गिल ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, “फुकेट आई हूं। पेट पूजा कर रही हूं।” उन्होंने फुकेट में रिसोर्ट को टैग भी किया है। शहनाज गिल ने अपने रूम की तस्वीरें भी शेयर की हैं। इसमें हाथ से लिखा हुआ नोट उनके टेबल पर रखा हुआ है। उनका काफी धमाकेदार स्वागत किया गया है। शहनाज गिल ने अपने बेड की भी तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें टावेल से बने हुए दो हाथियों को रखा गया है। उनके कमरे में कई फूल भी रखे हुए है।
बता दे की वैसे तो शहनाज़ काफी समय से इस इंडस्ट्री में है लेकिन एक्ट्रेस को असली पहचान बिग बॉस 13 में मिली। जहां शहनाज़ ने अपने गेम और अपनी क्यूटनेस से लाखों लोगों को अपना दीवाना बना दिया था।
वही बिग बॉस के घर में दर्शको को शहनाज़ और दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती भी काफी ज्यादा पसंद आई थी। जिसे आज भी फैंस काफी ज्यादा मिस करते हैं।