शहनाज गिल के फैंस के लिए ख़ुशी की खबर सामने आई है। फैंस काफी समय से एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए तरस रहे थे। उन्हें देखने के लिए हर कोई बेताब है। आपको बता दे, सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल टूट गई थीं। सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार के बाद शहनाज किसी को नजर नहीं आईं। यहां तक कि जो सिलेब्स उनसे मिलने उनके घर गए थे उन्होंने भी यहीं बताया कि शहनाज ठीक नहीं हैं।
सिडनाज के फैंस उनकी ये हालात जानकर बहुत दुखी थे। पर जैसे- तैसे खुद को किसी तरह संभाल कर शहनाज ने काम पर वापसी कर ली है। अब दिलजीत दोसांझ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। अब दावे किये जा रहे है कि यह नया वीडियो है। इस वीडियो में फिल्म की कास्ट के साथ शहनाज गिल भी दिखाई नजर आ रहीं है।
सिडनाज फैंस ये वीडियो देखकर काफी इमोशनल हो रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिलजीत दोसांझ के साथ शहनाज और सोनम बाजवा नजर आ रही हैं। वीडियो में दिलजीत और सोनम एक सीन को इनएक्ट करते नजर आ रहे हैं। ये सीन उनकी फिल्म हौंसला रख का ही है। फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।
वीडियो की शुरुआत होती है दिलजीत और सोनम से, उसके बाद सीन में शहनाज की एंट्री होती है। जिसमें शहनाज दिलजीत को टेडी बियर से मारने लगती हैं। वीडियो के आखिर में शहनाज और सोनम दोनों ही दिलजीत को मारने के बाद हंसते हुए नजर आ रही हैं। शहनाज को इस तरह हंसता हुआ देखकर फैंस काफी खुश हैं। फैंस कमेंट कर बोल रहे है कि वो शहनाज को हंसता हुए देखने के लिए मरे जा रहे थे। काफी फैंस शहनाज के लिए हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।