बॉलीवुड में सबसे फिट एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार मलाइका अरोड़ा और शिल्पा शेट्टी अक्सर अपने वर्कआउट की वीडियोज की वजह से चर्चा का विषय बनी रहती हैं। एक बार फिर से इन दोनों एक्ट्रेस की लेटेस्ट वर्कआउट तस्वीर चर्चा में बनी हुई है।
दोनों एक्ट्रेसेस ने अपने इंस्टाग्राम पर मंडे मोटिवेशन के तौर पर योगा करते हुए फोटो और वीडियो शेयर की है। एक ओर जहां मलाइका ने चमत्कारासन करते हुए एक फोटो अपने फैंस के साथ शेयर की तो वहीं शिल्पा शेट्टी ने वृश्चिकासन करते हुए एक वीडियो शेयर की है। इतना ही नहीं दोनों एक्ट्रेसेस ने योग के फायदों के बारे में भी बताया है।
बेहद मुश्किल माने जाने वाला वृश्चिकासन करते हुए शिल्पा ने अपनी पोस्ट में फिटनेस का राज अपने फैंस को बताया है।
शिल्पा ने कैप्शन लिखा है-मैंने 42 साल की उम्र में योग करना शुरू किया है। हालांकि कभी नहीं करने से अच्छा है कि देरी से किया। मैं हमेशा से वृश्चिकासन करना चाहती थी। मेरा हमेशा ऐसा विश्वास है कि कुछ भी नया सीखने की कोई उम्र नहीं होती है।
वहीं मलाइका ने भी एक लम्बा पोस्ट लिखते हुए चमत्कारासन के फायदों के बारे में बताया है। उन्होंने अपने फैंस को बताया कैसे ये आसन शरीर को ही नहीं बल्कि दिमाग को भी फायदा देता है।
वैसे देखा जाए तो यह कहना गलत नहीं होगा कि शिल्पा और मलाइका दोनों जो योगासन किए हैं उन्हें करना कोई आसान काम नहीं। यही योग इस बात का सबूत है कि दोनों एक्ट्रेस आज तक भी सबसे सुपरहिट एक्ट्रेस में शुमार हैं।
बताते चलें कि शिल्पा शेट्टी 13 साल बाद फिल्मों में वापसी करने वाली हैं। एक्टे्रस की कमबैक फिल्म निकम्मा होगी।
इस फिल्म में शिल्पा के साथ अभिमन्यु दासानी और शिरले सेतिया भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।बात अगर मलाइका की करें तो उनको हाल ही में करिश्मा कपूर के साथ डिनर डेट पर देखा गया था।