आजकल सोशल मीडिया का क्रेज़ आम से लेकर खास तक सभी पर छाया हुआ है और सेलिब्रिटीज को भी सोशल मीडिया ने लगातार अपने फैंस के साथ कनेक्ट रहने का शानदार और आसान माध्यम दिया है।

90 के दशक की हिट अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आये दिन सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियों में रहती है। कभी अपनी फिटनेस वीडियोस को लेकर तो कभी अपने वर्क फ्रंट के लिए, शिल्पा के लिए सुर्खियां खुद ब खुद तैयार होती है।

ट्रेवल करने की शौक़ीन अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आजकल लंदन में छुट्टियां मना रही हैं और इसकी तस्वीरें व वीडियोज वह सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। फैन के साथ अपडेट रहने के लिए वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है।
इनमें से एक वीडियो में पीले रंग का टॉप और जीन्स और सफेद स्नीकर्स पहने शिल्पा अपने पति को किस करती नजर आ रही हैं और इस मौके पर उनके पति भी कैजुअल लुक में नजर आए।
इस वीडियो के कैप्शन में शिल्पा ने लिखा है, “जुम्मा चुम्मा दे दे। राज कुंद्रा, फ्राइडे फन, थैंक गॉड इट्स फ्राइडे, लव, इंस्टा लव, हबी, लंदन डायरीज, हॉलीडे, हैम्पटन कोर्ट पैलेस।”

शिल्पा और राज कुंद्रा की शादी 2009 में हुई थी और दोनों का एक बेटा वियान राज कुंद्रा भी है। वह भी इन दोनों के साथ छुट्टियों में मस्ती करता दिखाई दिया। शिल्पा द्वारा शेयर की तस्वीरों में उनकी बहन और अभिनेत्री शमिता भी उनके साथ लंदन में मस्ती करती नजर आ रही हैं।



Download Android App
Download iOS App




