बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी फैमिली संग इन दिनों गोवा में वेकेशन एन्जॉए कर रही हैं। वैसे अब शिल्पा यहां से अब गई सारी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। ऐसे में हाल ही में नए साल पर शिल्पा शेट्टी ने अपने चाहने वालों के लिए एक तोहफा दिया है। खास बात यह तोहफा कुछ और नहीं बल्कि शिल्पा शेट्टी की बेटी समिशा की पहली झलक है। जी हां शिल्पा शेट्टी ने अपने फैंस को पहली बार बेटी समिशा का फेस दिखाया है।
शिल्पा उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। शिल्पा अक्सर अपनी फैमिली के साथ कई तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं। हाल ही में शिल्पा ने अपने गोवा ट्रिप की भी कई सारी फोटोज फैंस के साथ शेयर की है। अब ऐसे में हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनक पति राज कुंद्रा और बेटी समिशा दोनों साथ नजर आ रहे हैं।
शिल्पा ने शेयर किया वीडियो
हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम एक बेहद क्यूट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। तो वहीं उनकी नन्ही समिशा अपने पापा पर गुस्सा होते हुए नजर आ रही हैं। ऐसा देख राज कुंद्रा गाना बंद नहीं करते है,तो वहीं बेटी भी उनपर गुस्सा होते दिखाई देती हैं।
एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, टेंशन कम करो और गाओ ज्यादा, समिशा शेट्टी कुंद्रा ने अपने पापा राजकुंद्रा से कहा कि आपको गाना गाना बंद करना चाहिए। आप सभी को नए साल की बहुत बधाई।
अभिनेत्री की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो शिल्पा काफी लंबे समय बाद फिल्म निकम्मा में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दस्सानी और शर्ली सेठिया मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी फिल्म हंगामा 2 में भी परेश रावल और मीजान जाफरी के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।