बॉलीवुड में ऐसे स्टार्स भी हैं जो भले ही कितने ही मशहूर क्यों न हो लेकिन उन्होंने कभी अपनी सादगी को नहीं छोड़ा है। ऐसे में फैंस भी उनके दीवाने हो जाते हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी अपनी इसी सादगी भरे अंदाज के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, श्रद्धा अपना वीकेंड एक सच्चे मुंबईकर की तरह बिताते हुए दिखीं हैं।
श्रद्धा कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें एक्ट्रेस ऑटो से सफर करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो देखकर लोग उनकी तुलना आशिकी 2 की आरोही से करने लगे हैं। फिल्म में श्रद्धा कपूर का नाम आरोही था जो एक आम लड़की होती है।
एक्ट्रेस ने छुट्टी को ऐसे किया एंजॉय
श्रद्धा कपूर ने रविवार की छुट्टी को एकदम मुंबईकर की तरह एंजॉय किया। ऐसे में एक्ट्रेस ऑटो किया और निकल पड़ीं। उन्होंने ऑटो में बैठे यह वीडियो बनाया है। वहीं एक्ट्रेस के लुक की बात करे तो इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लैक टीशर्ट पहनी है और मास्क से उनका चेहरा छुपा हुआ है। वहीं हवा की वजह से श्रद्धा के बाल चेहरे पर उड़ रहे हैं साथ ही बैकग्राउंड में लता मंगेशकर का गाना ठंडी हवाएं, लहराके आए चल रहा है।
वीडियो को शेयर करके श्रद्धा कपूर ने इसके कैप्शन में लिखा- आपका परफेक्ट रविवार कैसा है??? मेरा, ऑटो की सवारी, हवा में बाल, पुराने गाने। वहीं फैंस एक्ट्रेस के इस अंदाज को बहुत पसंद कर रहे हैं साथ ही कमेंट कर प्यार लुटा रहे हैं।
फैन्स ने की जमकर तारीफ…
वीडियो के सामने आने के बाद एक यूजर ने लिखा, कमाल की सादगी। एक अन्य ने लिखा,इस रील को देखकर संडे अच्छा हो गया। वहीं किसी ने कहा काश रिक्शे वाले को पता होता ये श्रद्धा कपूर है। तो किसी ने कहा, मास्क का एक फायदा है कि सेलिब्रिटीज को कोई पहचान नहीं पाता। जबकि एक फैन ने तो यह तक कह दिया, कभी कभी मन करता है कि ऑटोड्राइवर बन जाऊं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म चालबाज इन लंदन है। वहीं लव रंजन की आगमी फिल्म फिल्म में भी श्रद्धा कपूर हैं। पहली बार उनकी जोड़ी रणबीर कपूर के साथ बनेगी। इसके अलावा उनके पास फिल्म नागिन है।