इस शुक्रवार आयुष्मान खुराना की मोस्ट अवेटेड फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुई। फिल्म को पहले दिन 9.55 करोड़ की ओपनिंग मिली और दूसरे दिन भी फिल्म ने ताबड़तोड़ कलेक्शन अपने नाम किया। दर्शकों और क्रिटिक दोनों से फिल्म को शानदार रेस्पॉन्स मिला है।
.jpg)
फिल्म ने दूसरे दिन कलेक्शन में बढ़त हासिल करते हुए 11.08 करोड़ का कलेक्शन किया। रविवार के दिन फिल्म और भी अधिक कलेक्शन कर सकती है। सिर्फ भारतीय फैंस ही नहीं बल्किअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बॉलीवुड की समलैंगिक रोमांस-कॉम फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
.jpg)
अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ से आयुष्मान खुराना भी काफी खुश हैं। अभिनेता ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया देखकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। उनकी प्रतिक्रिया देखकर बहुत खुशी मिली है।
.jpg)
आयुष्मान ने ट्रंप के ट्वीट पर अपनी आशा भरी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ने कहा, “मैं निश्चित रूप से आशा करता हूं और मैं उम्मीद करता हूं कि यह टिप्पणी राष्ट्रपति ट्रंप का एलजीबीटीक्यू समुदाय की ओर इशारा है, वह अपने देश में एलजीबीटीक्यू अधिकारों को बनाए रखने के लिए लगातार काम करेंगे।”
.jpg)
वहीं, इससे पहले पीटर टैटचेल ने अपने ट्वीट में लिखा, “एक नया बॉलीवुड रोमांटिक-कॉम फिल्म जो समलैंगिक रोमांस की विशेषता वाले समलैंगिकता के डिक्रिमिनलाइजेशन के बाद पुराने लोगों पर जितने की उम्मीद कर रहा है। र्हुे!”
इसके बाद उनकी पोस्ट को रिट्वीट करते हुए ट्रंप ने लिखा,”ग्रेट!”
Great! https://t.co/eDf8ltInmH
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) February 21, 2020
इस फिल्म का लेखन और निर्देशन हितेश केवले ने किया है, फिल्म में नीना गुप्ता और गजराज के साथ जितेंद्र कुमार भी हैं। हर बार की तरह इस फिल्म से भी आयुष्मान खुराना अपने फैंस और दर्शकों को खास सन्देश देने में कामयाब रहे है और कहना गलत नहीं होगा कि इस फिल्म से आयुष्मान अपने खाते में एक और हिट जोड़ने जा रहे है।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



