गली बॉय फेम
सिद्धांत चतुर्वेदी ने बहुत ही कम वक्त में फिल्म इंडस्ट्री से बाहर से आकर बॉलीवुड
में अपनी खास जगह बना ली है। सिद्धांत की फैन फॉलोइंग बाकि स्टार्स से कुछ कम नहीं
है खासतौर पर सिद्धांत फीमेल फैंस के बीच तो ज्यादा ही चर्चा में रहते हैं।
सिद्धांत सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते है।
हाल ही में अभिनेता
ने गणपति बप्पा का बड़ी ही धूमधाम से विसर्जन किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो
उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ भी शेयर की है। एक्टर गणेश विसर्जन में
डांस करते भी दिख रहे हैं जो फैंस को बहुत पसंद आया है। एक्टर की पोस्ट पर उनके
चाहने वाले और फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
सिद्धांत चतुर्वेदी
ने अपने इंस्टाग्राम पर गणेश विसर्जन का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में
अभिनेता बप्पा की आखिरी आरती करते दिख रहे हैं। हालांकि आरती के बाद सिद्धांत फेमस भोजपुरी गाने‘लॉलीपोप लागेलू‘
पर जोरदार डांस
करते दिखाई दे रहे हैं। इस गाने पर सिद्धांत से पहले भी कई सेलेब्स को नाचते देखा
गया है जिसमें शाहरुख खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण,ऋतिक रोशन जैसे कलाकारों का
नाम शामिल है।
इस डांस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘गच्छ गच्छ सुरश्रेष्ठ स्वस्थाने परमेश्वर। मम पूजा
गृहीत्मेवां पुनरागमनाय च॥ गणपति बप्पा मोर्या।‘ वीडियो में
सिद्धांत फुल मस्ती के मूड में कई सारे गानों पर नाचते दिख रहे हैं। सिद्धांत ने ‘गली गली में‘, ‘ओ हो हो हो‘, ‘देवा श्री गणेशा‘, ‘वाट लागली‘, ‘ढोल बाजे‘, ‘लॉलीपोप लागेलू‘ और ‘सामे‘ पर डांस किया।
सिद्धांत चतुर्वेदी का डांस वीडियो सभी को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया
यूजर्स एक्टर के डांस पर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो
सिद्धांत जल्द ही फिल्म फोन भूत में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर
और कैटरीना कैफ भी अहम किरदार में दिखेंगे। यह फिल्म इस साल 4 नवंबर को सिनेमाघरों
में रिलीज होगी।