बॉलीवुड सेलेब्स को खूब भा रही रणवीर सिंह की फिल्म ‘सिंबा’, 56 इंच का हुआ सीना

Summary :

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा का आज इंतजार खत्म होकर सभी सिनेमाघरों में आ चुकी है। फिल्म सिंबा में रणवीर सिंह की हीरोइन कोई

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा का आज इंतजार खत्म होकर सभी सिनेमाघरों में आ चुकी है। फिल्म सिंबा में रणवीर सिंह की हीरोइन कोई और नहीं बल्कि सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान हैं। फिल्म को लेकर काफी सारी उम्मीदें जतायी जा रही हैं। वहीं बीते दिन इस फिल्म की स्क्रीनिंग मुंबई में रखी गई। जहां फिल्म सिंबा को कई बॉलीवुड स्टार्स ने देखा और अपनी अपनी राय सामने भी रखी।

जहां तक है इस फिल्म को अभी तक जबरदस्त रिस्पासं देखने को मिलता दिखाई दे रहा है। बता दें कि रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ये फिल्म तेलुगू टेम्पर की हिंदी रिमेक है जहां फिल्म में दर्शकों को डबल धमाल देखने को मिलने वाला है। फिल्म में किसी भी चीज की कमी नहीं है जहां अब सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड स्टार्स अपनी प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है।

https://www.instagram.com/p/Br6wdbql2l4/?utm_source=ig_embed

तो आइए एक नजर डालते हैं किसने फिल्म के लिए क्या लिखा है…

फिल्म निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी ने लिखा है कि ‘मैं रणवीर सिंह से प्यार करता हूं’ उन्होंने फिल्म के कई सीन्स को सराहा भी है।

https://twitter.com/VikramMotwane/status/1078491488491716608

वहीं फिल्ममेकर मिलाप जावेरी ने लिखा की फिल्म की शुरूआती प्रतिक्रिया को देखते हुए ऐसा लगता है कि ये फिल्म हिट होने में कोई कमी नहीं है।

https://twitter.com/zmilap/status/1078350620116115457

लव सिन्हा ने लिखा फिल्म देखने के लिए मुझे बेसब्री से इंतजार है।

अक्षय कुमार ने ‘सिम्बा’ की टीम को दी शुभकामनाएं।

मशहूर फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने फिल्म की जमकर तारीफें की।

रणवीर सिंह की फिल्म ‘सिम्बा’ गिरीश जौहर को भा गई।

बता दें कि फिल्म के टे्रलर के सामने आने के बाद से ही दर्शको में फिल्म को बेसब्री से देखने का इंतजार कर रहे थे। अब जाकर फिल्म दर्शकों के सामने आ चुकी हैं।

अब उम्मीदें यह जताई जा रही हैं कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में अपना कितना जादू चला पाएंगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि रणवीर सिंह और सारा अली खान की ये फिल्म ओपनिंग डे में 39 करोड़ के करीब कमाई कर सकती है।

Desk Team