सिंगल पेरेंट होना बिल्कुल भी आसान बात नहीं है लेकिन टीवी की कुछ ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने अपने इस रोल को बहुत अच्छे से निभाया है। टीवी की कछ ऐसी भी सफल और लोकप्रिय Actresses हैं जिन्होंने अपने बच्चों को अकेले पाला है। और अपनी जिंदगी में इस चुनौती को अच्छे से निभाया है। आज हम आपको टीवी इंडस्ट्री की ऐसी ही Actresses के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने बच्चों को अकेले पाला है।
1. नीना गुप्ता
नीना गुप्ता एक सुपरमॉम हैं। उन्होंने अपनी बेटी मसाबा को बिना बाप के जन्म दिया और उसका पालन-पोषण भी किया।
2. उर्वशी ढोलकिया
टीवी की लोकप्रिय वैम्प उर्वशी ने 16 साल की उम्र में शादी की थी और 17 साल की उम्र में जुड़वाँ बच्चों को जन्म दिया था। शादी के डेढ़ साल बाद उर्वशी ने डिवोर्स ले लिया था और वे तब से अकेले ही अपने बच्चों को पाल रही हैं।
3. काम्या पंजाबी
अपने पति बँटी नेगी से अलग होने के बाद काम्या की सारी दुनिया उनकी बेटी आरा ही है।
4. दीपशिखा नागपाल
अपने पति जीत से शादी के 10 साल बाद अलग होने के बाद दीपशिखा ने अपने दोनों बच्चों को अकेले संभाला था।
5. श्वेता तिवारी
अपने पहले पति राजा चौधरी से अलग होने के बाद श्वेता ने अपनी बेटी पायल को अकेले पाला था।
6. मानिनी मिश्रा
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस मानिनी मिश्रा ने 2004 में मिहीर से दूसरी शादी की थी। उनकी पहली शादी से उन्हें बेटी हुई थी, जिसे वे अकेले पाल रही थीं।
7. जूही परमार
जूही परमार को कौन नहीं जानता। कुमकुम जैसै फेमस सीरियल में काम कर चुकी जूही टीवी की दुनिया की बहुत ही फेमस एक्ट हैं। उनका हाल ही में अपने पति से तलाक हो गया है जिसके बाद से जूही अपनी बेटी की परवरिश अकेले ही कर रही हैं।