सिड-कियारा की शादी के बाद अब क्युकि सास भी कभी बहु थी की फ्रेम स्मृति ईरानी की बेटी शेनेल ईरानी आज अपने मंगेतर अर्जुन भल्ला के साथ शादी के बंधन में बांधने जा रही है। यह शादी भी शाही अंदाज में होने वाली है बता दे यह शादी कही और नहीं राजस्थान के जोधपुर में पूरे शाही तरीके से होने वाली है।
यह राजस्थान में होने वाली वैलेंटाइन्स वीक में दूसरी डेस्टिनेशन वेडिंग होगी यह शादी शाही किले में कुछ ख़ास परिवार वालों और करीबी दोस्तों के साथ होने वाली है। इस शादी सेंट्रल मिनिस्टर स्मृति ईरानी बुधवार को राजस्थान के जोधपुर में पहुंची थी तो वही जुबिन ईरानी और दूल्हा-दुल्हन मंगलवार को अपने वेडिंग डेस्टिनेशन पर पहुंच चुके थे।
चलिए आपको बताते है शेनेल ईरानी के शादी के फंक्शन्स की डिटेल्स यह शादी 9 फरवरी को यानी आज के नागौर जिले के 500 साल पुराने खिमसर किले में हो रही है। उम्मीद है शेनेल ईरानी की शादी में बड़ी बड़ी हस्तिया शामिल होने वाली है शादी के फंक्शन शरू हो चुके है। इस शाही शादी के फंक्शन्स को कुछ इस तरह शेड्यूल किया गया है।
- सुबह 7.30 से 9.30 तक ब्रेकफास्ट सर्व किया गया था
- 11 बजे स्मृति ईरानी की बेटी शेनेल की चूड़े की रस्म निभाई गई थी
- 12.30 बजे शादी में आए मेहमानों का लंच का टाइम है
- 2.45 बजे बारात का विंटेज कारों में वेलकम होगा
- 3.45 बजे साफा पहनाने की रस्म की जाएगी
- 4.45 बजे दूल्हा-दुल्हन वरमाला की रस्म पूरी करेंगे
- शाम 6 बजे दूल्हा-दुल्हन की एंट्री होगी
- रात 8 बजे रिसेप्शन और पूल साइड डिनर आयोजित किया गया है
क्या आप जानते है शेनेल ईरानी, स्मृति ईरानी की सौतेली बेटी हैं?
बता दे टीवी शो में काम करने वाली स्मृति ईरानी अब कैबिनेट मिनिस्टर है जिस बेटी की शादी की धूम नेताओ और फिल्म स्टार्स के बीच गूँज रही है वो स्मृति की सौतेली बेटी है। दरअसल शेनेल स्मृति के पति जुबिन ईरानी और उनकी पहली पत्नी मोना की बेटी है। जिसकी शादी में स्मृति कोई कसर यही छोड़ रही है। यह शादी खास बनाने के लिए स्मृति ने राजस्थान में शाही अंदाज में कर रही है।
कौन है दूल्हे राजा?
शेनेल अपने एनआरआई बॉयफ्रेंड अर्जुन भल्ला के साथ जोधपुर में सात फेरे लेंगी। बता दे दोनों ने बीते साल इंगेजमेंट की थी अब दोनों शादी के बंधन में बांधने वाले है। दोनों की शादी को लेकर परिवार वाले एक्सीटेंड है। बता दे स्मृति ईरानी ने दोनों की इंगेजमेंट के बाद कमेंट कर बधाई भी दी थी। अब देखना होगा दुल्हन के रूप में शेनेल कैसी लगने वाली है।