ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले को कई मुख्य कारणों से याद किया जाता है पर इनमे से कुछ एक चीज़ें और डायलॉग है जो आजकल के बच्चों को भी रटे हुए है। जैसे सरदार हमने ‘आपका नमक खाया है’ , ये उस डायलॉग में से एक है जिसको बोलने वाले इस फिल्म के किरदार पूरी जिंदगी इन नामों से ही याद किये गए है।
इस फिल्म में कालिया का किरदार निभाने वाले कलाकार थे विजु खोटे। वैसे तो इस फिल्म का हर किरदार मशहूर था और किसी को भी काम आंकना बेमानी होगी। आज हम आपको बताने जा रहे है वीजू खोटे के बारे में जिन्हे अब देखकर बताना भी मुश्किल है की ये वही कलाकार है जो फिल्म शोले में जानदार अभिनय कर लाखों लोगों के दिलों में अपनी जगह बना गए।
अभिनेता वीजू खोटे ने भले ही मुख्य अभिनेता के तौर पर काम न किया हो पर उन्होंने जितनी भी फ़िल्में की है उनमें उनके ख़ास अंदाज़ को लोगों ने खूब पसंद किया। शोले के आलावा उनका डायलॉग ” सर गलती से मिस्टेक हो गयी ‘ भी आज तक लोगों का तकियाकलाम बना हुआ है।
ये डायलॉग फिल्म ‘अंदाज अपना-अपना’ का है , जिसमें भी वीजू खोटे के ‘रॉबर्ट’ के किरदार को काफी पसंद किया गया था। वीजू खोटे अब 75 साल के हो चुके हैं। फिल्मी पर्दे से उन्होंने लगभग दूरी बना ली है। आखिरी बार उन्हें गोलमाल-3 में देखा गया था।
उससे पहले वो अजब प्रेम की गजब कहानी फिल्म में भी दिखाई दे चुके हैं। स्वास्थ्य समस्याओं से अब लगातार शूटिंग में उन्हें परेशानी होती है। वीजू ने हिंदी फिल्मों के अलावा मराठा फिल्मों में भी काफी काम किया है।
उनके नाम हिंदी और मराठी फिल्में मिलाकर, करीब 300 फिल्में हैं। खैर उम्र का तकाजा ही है की इन जैसे कलाकारों को अब फ़िल्मी दुनिया से दूरी बनानी पड़ी है वरना बॉलीवुड इनके खून में बसता है और अभिनय इन जैसे कलाकारों की आत्मा। हम उम्मीद करते है वीजू अभी लम्बी और खुशनुमा जिंदगी जिए।