लॉकडाउन के बाद से जैसे मानों बॉलीवुड सितारों के लिए मालदीव सबसे ज्यादा पसंदीदा हॉलिडे डेस्टिनेशन बना हुआ है। दरअसल बीते कई हफ्तों से लगातार बॉलीवुड सितारे मालदीव की वादियों के रंग में रंग चुके हैं। ऐसे में बॉलीवुड सितारें मालदीव के खूबसूरत समुद्री बीच से अपनी तस्वीरों को इंटरनेट पर शेयर कर इंटरनेट का तापमान बढ़ा रहे हैं।
जहां पिछले दिनों दिशा पटानी,टाइगर श्रॉफ सहित कई स्टार्स मालदीव में छुट्टियों का लुफ्त जमर उठा रहे तो वहीं अब बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिंहा भी मालदीव में वेकेशन बिता रही हैं। वैसे अब जब छुट्टियां खत्म करके सोनक्षी वापस लौट आई तो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मालदीव से जुड़ी यादों को लेकर एक प्यारे से कैप्शन के साथ इस तस्वीर को पोस्ट किया है।
अभिनेत्री ने लिखा कुछ ऐसा कैप्शन
सोनाक्षी सिंहा ने अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा,जब भी मैं मालदीव को छोड़ती हूं तो मेरे दिल का एक टुकड़ा यहां रह जाता है, जब तक कि हम दोबारा वापस न मिल जाएं।
वैसे नीले समंदर के बीच आसमान को देखते हुए रेड आउटफिट में सोनाक्षी सिन्हा काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। इस फोटो को सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे फैंस से भी खूब प्यार मिल रहा है। सोनाक्षी सिन्हा ने इसके अलावा कुछ फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर की है, जिसमें उनका लुक वाकई देखने लायक है।
बताते चलें कि सोनाक्षी पिछले कई दिनों से इंस्टाग्राम पर अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें साझा कर रही हैं। इन तस्वीरों में कई सारी फोटोज ऐसी है जिसमें उनका अंदाज बेहद बोल्ड नजर आ रहा है। दिलचस्प बात यह सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर कहर बरपा रही है।
गौरतलब है मालदीव सितारों की सबसे पसंदीदा जगहों में से अब एक बन चुका है,इसलिए तो आए दिन यहां बॉलीवुड स्टार्स का तांता लगा रहता है। मालूम हो सोनाक्षी सिन्हा से पहले रकुल प्रीत सिंह और तापसी पन्नू भी यहां से छुट्टियां मना कर लौटी हैं। इन दोनों एक्ट्रेसेस की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।