कोरोना महामारी से निपटने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन जारी है। ऐसे में दर्शकों को बोरियत से बचाने के लिए दूरदर्शन ने पहल करते हुए 90 के दर्शक के हिट पौराणिक शो रामायण को दुबारा परदे पर पेश किया है। शो को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला है और शो लगातार सुर्ख़ियों में बना हुआ है। रामायण की वापसी के बाद सोनाक्षी सिन्हा को ट्रोल करने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
दरअसल कौन बनेगा करोडपति शो के सेट पर सोनाक्षी सिन्हा से सवाल पूछा गया था कि रामायण में हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आये थे। सोनाक्षी इस सवाल का जवाब नहीं दे पायी थी और उन्हें इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया।
अब रामायण के दुबारा शुरू होने के बाद सोनाक्षी को भी फिर से निशाना बनाना शुरू किया गया है। हाल ही में सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर ask me सेशन की शुरुआत की जिसमे फैंस उनसे सवाल पूछ सकते थे। इस सेशन में कुछ यूजर्स ने सोनाक्षी को ट्रोल करने के लिए उनसे रामायण से जुड़े सवाल पूछे।
सोनाक्षी ने इन ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए पोस्ट में लिखा , ‘ ‘मुझ से कई लोग ‘रामायण’ पर सवाल पूछ रहे हैं। आप कृपया दूरदर्शन पर ‘रामायण’ देख लें, आप सभी को जवाब मिल जाएंगे। जय बजरंग बली।’ बता दें इससे पहले रामायण के शुरू होने पर अभिनेता मुकेश खन्ना ने भी सोनाक्षी पर तंज कसा था।
रामायण के री-रन होने पर मुकेश खन्ना ने तंज कसते हुए कहा था कि शो के दुबारा शुरू होने से सोनाक्षी सिन्हा जैसे लोगों को ज्ञान बढाने में मदद मिलेगी तो अपने पौराणिक काल के बारे में कुछ नहीं जानते। शो को देखना लोगों को अपनी संस्कृति और इतिहास को जानने में मदद करेगा।
सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा लगातार ट्रोलिंग के बाद अपनी बेटी के बचाव में उतरे थे और उन्होंने कहा कुछ लोग सोनाक्षी से चिढ़ते है और लगातार उसे परेशान की कोशिश करते है। उसने ‘रामायण’ से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दिया तो क्या हुआ? पहली बात तो ये कि उस शख्स को किसने ‘रामायण’ का एक्सपर्ट बनाया है? और किसने उन्हें हिंदू धर्म का गार्जियन बनाया है?’