शत्रुघ्न सिन्हा के भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने पर बेटी सोनाक्षी ने दिया बड़ा बयान

Summary :

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने के ऐलान पर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने भी ख़ुशी जाहिर करते हुए अपनी राय दी है।

फिल्म सितारों का राजनीति से पुराना नाता रहा है और फिल्म इंडस्ट्री से आकर राजनीती में परचम फहराने वाले सितारों में से एक है शत्रुघ्न सिन्हा। शॉटगन के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा ने ऐलान कर दिया है की वो अब भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर रहे है।

शत्रुघ्न सिन्हा - सोनाक्षी सिन्हा

आपको बता दें लम्बे समय से भाजपा का झंडा उठाने वाले शत्रुघ्न सिन्हा बीते कुछ समय से मोदी सरकारर से नाराज चल रहे है और पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करते हुए भी नहीं कतराए। बिहार की पटना साहिब सीट से भाजपा संसद शत्रुघ्न को इस बार भाजपा की तरफ से टिकट नहीं दिया गया है।

शत्रुघ्न सिन्हा - सोनाक्षी सिन्हा

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने के ऐलान पर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने भी ख़ुशी जाहिर करते हुए अपनी राय दी है। दबंग गर्ल ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा ने यह फैसला लेने में काफी देर कर दी और उन्हें यह काफी पहले कर देना चाहिए था।

शत्रुघ्न सिन्हा - सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा ने आगे कहा की यह उनके पिता की पसंद पर निर्भर करता है की वो किसके साथ खुश है। कांग्रेस में जाने के बाद शायद उनके पिता बिना किसी दबाव के जनता की सेवा कर पाएंगे।

शत्रुघ्न सिन्हा - सोनाक्षी सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी ने बताया की उन्हें राजनीती में खास दिलचस्पी तो नहीं है पर पिता को लेकर इतना कहना वो जरूर चाहती है की अगर आप कहीं खुश नहीं हैं तो आपको बदलाव लाना चाहिए। ऐसा ही उनके पिता ने किया है। उनका सबसे पहल काम जनता की सेवा है और इस काम को वो बखूबी पूरा करेंगे।

शत्रुघ्न सिन्हा - सोनाक्षी सिन्हा

साथ ही सोनाक्षी ने कहा की उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा को पार्टी ने वो सम्मान नहीं दिया जिसके वो हकदार थे। अटल जी और आडवाणी जी के समय से वो पार्टी का हिस्सा रहे है। अब जो उन्होंने किया है वो न्यूटन के नियम के तहत हर ऐक्शन का बराबर रिऐक्शन की तरह है।

शत्रुघ्न सिन्हा - सोनाक्षी सिन्हा

कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान कर चुके शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी से मुलाकात के बाद बताया की नवरात्रि में शुभ मुहूर्त होता है, इसलिए वह अच्छे काम की शुरुआत पहले नवरात्रि को 6 अप्रैल से करेंगे। वहीँ कांग्रेस उन्हें अपना स्टार प्रचारक घोषित कर चुकी है और हो सकता है वह पटना साहिब से शॉटगन को चुनाव भी लड़वा दें।

क्या शादी के 4 महीने बाद ही तलाक ले रहे है प्रियंका और निक ? जानिये पूरी खबर !

Desk Team