बॉलीवुड की डीवा कही जाने वाली सोनम कपूर अभी-अभी मां बनी हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अभी परदे से दुरी बनाकर अपना पूरा फोकस अपने बच्चे के ऊपर दे दिया हैं। सोनम औऱ आनन्द ने अपने बेटे का नाम वायु रखा है। हालांकि अभी तक कपल ने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है। वही सोनम ने अब अपने बेटे के लिए कुछ ऐसा कर दिया जिसकी चर्चाए सोशल मीडिया पर तेज हो गयी हैं।
दरअसल सोनम कपूर ने अपने बेटे की नर्सरी की इनसाइड तसवीरें पोस्ट की है। ये तसवीरें उनके मुंबई स्थित बेटे के कमरे की है। उसके कमरे के लिए उन्होंने व्हाइट औऱ ग्रे थीम रखा है। साथ ही प्रकृति की कई स्केच दीवारों पर बनवाया है। कमरे को देखने के बाद उसकी डिज़ाइन और दीवारों की रंगो से नजरे हटाना जैसे मुश्किल सा हो जा रहा हैं।
वही सोनम कपूर ने नर्सरी के लिए लकड़ी के फर्नीचर को भी चुना। कमरे की सजवाट काफी अच्छे से की गई है। कमरे में बड़ी- बड़ी खिड़कियां भी दिख रही है। कमरे के फर्श पर कई खिलौने पड़े हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही बच्चो के कुछ टीशर्ट और छोटे-छोटे से कपड़े हेंगर में टांगे हुए दिखाई दे रहे है। तसवीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, यह पोस्ट उन लोगों के लिए एक प्रशंसा पोस्ट है जिन्होंने मेरी मां की मदद की और मैंने अपने बच्चे के आगमन के लिए सब कुछ एक साथ रखा।
वही तस्वीर देखने के बाद ये कहना बिलकुल गलत नहीं होगा ही सोनम ने बेहद ही खूबसूरत तरीके हर एक चीज का ध्यान रखते हुए अपने बेटे वायु के कमरे को डिज़ाइन किया हैं। कमरे में किसी भी की कमी नहीं दिख रही हैं। लैंप, सॉफ्टटॉय और फोटो फ्रेम से लेकर कमरे में हर वो बेसकीमती चीजों को रखा गया हैं।
जो उसकी खूबसूरती में चार चांद लगा सके। वही अब सोनम के फैंस उनके बेटे की पहली झलक भी देखने के लिए काफी बेताब दिख रहे हैं। लेकिन सोनम अब अपने बेटे की तस्वीर कब पब्लिक करती हैं ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला हैं।