बॉलीवुड की फैशन आईकॉन सोनम कपूर ने सोमवार की सुबह फैंस को एक बेहद बड़ी खुशखबरी दी है। जी हां, दरअसल खबर है कि सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के बच्चे की मां बनने वाली हैं। ये कपल बहुत जल्द अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है। अपने मां बनने की इस गुड न्यूज को एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के माध्यम बताया है।
21 मार्च 2022 को सोनम कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस ने ब्लैक मोनोकिनी पहनी हुई है। इस दौरान एक्ट्रेस अपने पति आनंद आहूजा की गोद में अपना सिर रखकर पोज दे रही हैं। खास बात यही वह तस्वीरें हैं, जिन्हें पोस्ट कर एक्ट्रेस ने अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की है।
बता दें, सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा अगले महीने यानी अप्रैल में अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनेंगे। पति संग अपनी इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करके सोनम ने लिखा है- हमारे चार हाथ आपको उठाने के लिए बेताब हैं। दो दिल हर कदम पर आपके साथ हैं। जो आपको भरपूर प्यार करेगा। अब हम आपके स्वागत करने के और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते।
सोनम कपूर के अपनी प्रेगनेंसी को सोशल मीडिया पर ऐलान करने के बाद से ही फैंस और सेलेब्स का बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस बीच अंशुला कपूर, खुशी कपूर, करीना कपूर ने सोनम और आनंद आहूजा को आने वाले इस नन्हें मेहमान की बधाई दी। वहीं फैंस भी इस खबर को सुनने के बाद झूम उठे हैं। आखिर वह जिस खुशखबरी का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे वो अब खत्म हो गया है।
बता दें, इससे पहले भी कई बार सोनम कपूर की प्रेगनेंसी की खबर सामने आती रही हैं। कभी एक्ट्रेस के ढीले ढाले कपड़ो की वजह से प्रेगनेंसी के कयास लगाए जाते थे तो कभी उनके सोशल मीडिया से गायब होने पर, लेकिन एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए इसे अफवाह करार दिया था। पर अब खुद एक्ट्रेस ने फैंस और सभी का इंतजार खत्म कर सभी को खुशखबरी सुना दी है।