बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर कुछ वक्त पहले ही लंदन से लौटीं हैं और उन्होंने खुद को दिल्ली के घर में अलग से कैद करके रखा हुआ है,जिसके चलते उन्हें मुंबई में रह रहे अपने पूरे परिवार की याद सता रही है। खासकर अपने पिता अनिल कपूर और बहन रिया कपूर की याद ज्यादा आ रही है। बीते सोमवार को सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की एक फोटो शेयर की है,जिसमें वो अपने पापा अनिल कपूर और बहन रिया के साथ नजर आ रही थीं।
इस तस्वीर के साथ सोनम कपूर ने अपनी फिलिंग्स साझा करते हुए मिस यू भी लिखा है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लंदन से लौटने के बाद सोनम और उनके पति आनंद आहूजा ने भी खुद को अलग-थलग कर लिया है।
पिछले हफ्ते वायरल हुए एक वीडियो में सोनम कपूर अपनी सास प्रिया आहूजा से सुरक्षित दूरी बनाते हुए पहले माले की खिड़की से बात करती हुई दिखाई दे रही थीं।
बता दें कि बॉलीवुड स्टार्स भी कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरी तरह एहतियात बरत रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर हाल ही में पती आनंद आहूजा के साथ लंदर से वापस आई है और उन्होंने बताया है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्क्रीनिंग के भी कोई पूख्ता इंतजाम नहीं है।