लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

सोनम कपूर का हुआ रॉयल बेबी शावर, पिंक गाउन में दिखा मां बनने का ग्लो

कुछ दिन पहले ही सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा संग बेबीमून वेकेशन मनाकर वापस घर लौटी हैं। बेबीमून से लौटने के एक हफ्ते बाद ही सोनम कपूर के बेबी शावर सेरेमनी का आयोजन किया गया है। अब बेबी शावर की फोटोज़ और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। देखें ये पोस्ट…

बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर जल्द ही मां बनने वालीं है। इन दिनों वो अपनी प्रेगनेंसी को काफी एन्जॉय कर रहीं हैं। बता दें, सोनम के मैटरनिटी फोटोशूट्स इन दिनों जबरदस्त चर्चा में बने हुए हैं, जिनमें वो बखूबी अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नज़र आती हैं। कुछ दिन पहले ही सोनम अपने पति आनंद आहूजा संग बेबीमून वेकेशन मनाकर वापस घर लौटी हैं। बेबीमून से लौटने के एक हफ्ते बाद ही सोनम कपूर के बेबी शॉवर सेरेमनी का आयोजन किया गया है। अब बेबी शॉवर की फोटोज़ और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं।
1655359257 286532290 567987768376167 3108201952506714544 n
आपको बता दें, सोनम ने अपने लंदन वाले घर में इस बेबी शॉवर की पार्टी रखी थी। इस दौरान सोनम कपूर की बहन रिया कपूर भी वहां मौजूद थीं। बेबी शॉवर की कई फोटोज़ को उन्होंने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। जिसमें से एक फोटो को लोग काफी पसंद कर रहें है। बता दें, रिया कपूर ने एक बहुत ही खूबसूरत फोटो को शेयर करने के साथ एक नोट भी लिखा है, जिसमें मेहमानों के नाम के साथ-साथ हर एक डिटेल शेयर की गई है। रिया कपूर ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, “कितना खूबसूरत बेबी शॉवर।”
1655359594 sn
बता दें, सोनम कपूर की इन बेबी शॉवर की फोटोज़ को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस इवेंट का आयोजन गार्डन में किया गया था। इस सेरेमनी में मेहमानों की पसंद और नापसंद का पूरा ख्याल रखा गया था। नैपकिन से लेकर फूलों की सजावट और मेहमानों को देने वाले तोहफे के साथ-साथ, हर एक छोटी चीज़ को करीने से सजाया गया था।
1655359298 278253336 514391396909411 4674176096098786664 n
बेबी शॉवर पार्टी के दौरान की सामने आईं इन फोटोज़ और वीडियो में सोनम कपूर खूब धमाल मचाती दिखाई दे रहीं हैं। इस पार्टी से उनके चेहरे का ग्लो साफ नज़र आ रहा है। इस पार्टी में सोनम पिंक कलर के लॉन्ग गाउन के साथ गोल्डन इयरिंग्स पहने नज़र आ रहीं हैं। साथ ही लाइट मेकअप के साथ रेड लिपस्टिक उनके लुक को और भी ज्यादा गॉर्जियस बना दिया है। तो वहीं सोनम कपूर ने अपने बालो को ओपन रख कर अपने लुक को कंम्पिलिट किया हैं। इस लुक में सोनम कपूर काफी खूबसूरत नज़र आ रहीं हैं।

बता दें कि इस पार्टी में जाने-माने आर्टिस्ट लियो कल्याण भी पहुंचे हुए थे। उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से सेरेमनी में आए मेहमानों को जमकर एंटरटेन किया है। साथ ही लियो ने सोनम कपूर के साथ कई फोटोज़ भी क्लिक करवाईं हैं। बेबी शॉवर पार्टी के दौरान की कईं फोटोज़ और वीडियो को लियो ने भी अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।