बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कही जाने वाली सोनम कपूर एक बार फिर चर्चा में आ गयी हैं। दरअसल एक्ट्रेस अभी-अभी मां बनी हैं। एक्ट्रेस ने एक बेहद प्यारे से लड़के को जन्म दिया हैं। वही उनके फैंस उनके बेटे की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में कपूर और आहूजा परिवार के चिराग का वन मंथ डे सेलिब्रेट हुआ, इस दौरान सोनम ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके ना सिर्फ अपने बेटे की झलक फैन्स को दिखाई बल्कि उसका नाम भी बताया।
दरअसल सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने बेटे का नाम वायु कपूर आहूजा फोटो शेयर करते हुए सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'उस शक्ति की भावना में जो हमारी जिंदगी में नया अर्थ फूंकती है। हनुमान और भीम की भावना में, जो अपार साहस और शक्ति का प्रतीक हैं। पवित्र और जीवनदायिनी भावना के रूप में हम अपने बेटे वायु कपूर आहूजा के लिए आशीर्वाद चाहते हैं। हिंदू शास्त्रों में वायु पंच तत्वों में से एक हैं। वह सांस के देवता हैं, हनुमान, भीम और माधव के आध्यात्मिक पिता हैं और वे हवा के अविश्वसनीय रूप से शक्तिशाली स्वामी हैं। वायु को अपना आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद।'रखा है।
वही बेटे के नामकरण के मौके पर सोनम और आनंद ने येलो कलर के मैचिंग ड्रेस पहने थे। जहां सोनम ने येलो कलर का बेहद खूबसूरत अनारकली सूट पहना था तो वही आनंद ने येलो कलर की शेरवानी पहनी थी जिसमे वो काफी हैंडसम लग रहे थे। वही इस दौरान उन्होंने अपने बच्चों को भी येलो कलर के टॉवल से कवर किया हैं। वही सोनम ने अपने इस अनारकली सूट के साथ बालों में बन बनाकर गजरा लगाया हैं। साथी एक्ट्रेस ने गोल्डन झुमके साथ अपनी लुक को कम्पलीट किया हैं।
वही सोनम के अब इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। और सोनम और आनंद को ढेर सारी शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।
वही फैंस के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इन दोनों को बधाई दे रहे हैं। साथ ही कमेंट सेक्शन में लोग जमकर हार्ट वाली इमोजी भी शेयर कर रहे हैं।वही कमेंट सेक्शन में लोग ये भी कह रहे हैं की लगता हैं दोनों फिल्म ब्रह्मास्त्र से कुछ ज्यादा ही प्रेरित हो गए हैं तभी अपने बेटे का भी नाम कुछ उस तरह का ही रख दिया हैं। ऐसे में सोनम और आनंद के बेटे के नाम को मिक्स्ड रिएक्शन दिया जा रहा हैं।