लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

प्रेग्नेंट सोनम कपूर हुई ट्रोलिंग का शिकार, पति आनंद आहूजा ने ऐसे की यूजर्स की बोलती बंद

इस दौरान एक्ट्रेस ने पति आनंद आहूजा संग बेबी बंप फ्लांट तस्वीरें पोस्ट की थी। वहीं अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा करने के बाद हाल ही में एक्ट्रेस अपने पति आनंद आहूजा संग मुंबई में एक इवेंट में स्पॉट हुई थी। जहां सोनम कपूर उनके पति आनंद आहूजा ने कैमरा को जमकर पोज दिए।

सोनम कपूर इन दिनों अपने प्रेगनेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। चार महीने की प्रेग्नेंट सोनम कपूर ने बीते दिनों इस बड़ी खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया है। इस दौरान एक्ट्रेस ने पति आनंद आहूजा संग बेबी बंप फ्लांट तस्वीरें पोस्ट की थी। वहीं अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा करने के बाद हाल ही में एक्ट्रेस अपने पति आनंद आहूजा संग मुंबई में एक इवेंट में स्पॉट हुई थी। जहां सोनम कपूर उनके पति आनंद आहूजा ने कैमरा को जमकर पोज दिए। हालांकि इस कपल ने ऐसा कहां ही सोचा होगा की इतनी प्यारी तस्वीरों के लिए भी इन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ जाएगा।
1648621956 11
इस वजह से एक्ट्रेस हुई ट्रोल 
दरअसल, बीते दो दिन पहले इस इवेंट की कुछ तस्वीरों को आनंद आहूजा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया था। लेकिन इवेंट में शिरकत करने से पहले सोनम कपूर बाहर बिना मास्क के स्पॉट हुई। तो बस इसी वजह से नेटिजंस एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। ऐसे में लोगों ने इस कपल को नसीहत देते हुए कह दिया, आनंद आहूजा सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं और उन्हें मास्क पहनना चाहिए। ध्यान रखिए कोविड अभी भी फैला हुआ है।

आनंद आहूजा ने किया रियेक्ट 
इस यूजर के कमेंट का रिप्लाई देते हुए उन्होंने लिखा, हां उसने पहना था। सिर्फ एंट्री के दौरान ही वो बिना मास्क दिखाई दी थीं और फिर अंदर जाकर उन्होंने मास्क लगा लिया था। इसी के साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी बनाया।  
1648621696 8
इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि जहां सोनम कपूर ब्लू सूट और व्हाइट फिट टॉप पहना हुआ है। इस ऑउटफिट में  न्यूड मेकअप के साथ एक्ट्रेस बढ़े कमाल की लग रही है।  वहीं, आनंद अहूजा बेहद ही डैपर स्टाइल में नजर आ रहे हैं। वहीं सोनम कपूर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई साथ ही साथ उनके प्रेग्नेंसी ग्लो के भी खूब चर्चे हुए।  
1648621895 10
ऐसे दी मां बनने की गुड न्यूज  
अपनी प्रेगनेंसी की गुड न्यूज़ को सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम के जरिये फैंस को दी थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने पति आनंद आहूजा संग तीन तस्वीरें पोस्ट की थी। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- चार हाथ, आपको सबसे अच्छी तरह से उठाने के लिए हैं। दो दिल, वह आपके साथ, हर कदम पर एक सुर में होगा। एक परिवार, जो आपको प्यार और समर्थन से सराबोर कर देगा। हम आपका स्वागत करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।