मशहूर अभिनेता अनिल कपूर 24 दिसंबर को अपना 64वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। लेकिन इस दौरान खास बात बॉलीवुड के एवरग्रीन अनिल कपूर आज भी अपनी फिटनेस के दम पर किसी फिल्म में पिता के रोल की जगह साइड हीरो के रोल में दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं हर कोई एक्टर की यंग पर्सनालिटी पर फिदा है।
बर्थडे के खास मौके पर उनकी बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर डैडी के लिए एक खास बर्थडे मैसेज लिखा साथ ही अपने एक्टर पिता को बर्थडे विश किया है।
इन दिनों सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में ठहरी हुई हैं और ऐसे में अनिल कपूर के बर्थडे पर सोनम कपूर पापा के साथ नहीं है। इस दौरान सोनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनिल कपूर के लिए बर्थडे पर एक बेहद खास संदेश लिखा है। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने पापा अनिल कपूर के साथ एक फोटो भी शेयर की है,जिसमें वह अभिनेता के साथ पोज देते हुए दिख रही हैं।
ये रहा सोनम का स्पेशल पोस्ट
पापा के साथ फोटो शेयर करते हुए सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा है,’हैप्पी बर्थडे डैडी… आप दुनिया के सबसे पॉजिटिव, दयालु और उदार इंसान हैं। हम खुशनसीब हैं कि हमारे अंदर आपके संस्कार हैं। मैं आपको बहुत करती हूं। नए साल पर आपसे मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।
सोनम के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो अभिनेत्री अंतिम बार द जोया फैक्टर में दिखाई दी थीं। वैसे यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
वहीं इस फिल्म के बाद से अभी तक सोनम कपूर ने अपने किसी भी अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में नहीं बताया है। लेकिन सोनम के फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार करने में लगे हुए हैं।