बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा रविवार को 34 साल की हो गईं और अपने जन्मदिन को उन्होंने अपने परिवार और कुछ खास करीबी दोस्तों संग मनाया। अब इस बर्थडे बैश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में जान्हवी कपूर, ख़ुशी कपूर, अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, करण जौहर और अन्य कई नामी सेलिब्रिटीज भी मौजूद थे।
फिल्म निर्माता करण जौहर ने पार्टी से तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर में करण जौहर बर्थडे गर्ल सोनम कपूर और उन्हें पति आनंद आहूजा के साथ खड़े दिखाई दे रहे है।
सोनम कपूर के इस बर्थडे बैश में अनन्या पांडे और शनाया कपूर ने भी खूब जमकर मस्ती की। जान्हवी और ख़ुशी कपूर ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की जिसमे अनन्या और शनाया के साथ चारों सहेलियां पोज़ देती दिखाई दे रही है।
सोनम कपूर की इस जन्मदिन पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी शामिल हुई थी और करिश्मा इस पार्टी की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन दिया, “फ्रेंड्स फॉरएवर।” अनन्या और वरुण ने भी इस पार्टी की एक तस्वीर शेयर की जिसे उन्होंने कैप्शन दिया था, “फैन गिर्लिंग “
करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर और भी तस्वीरें शेयर की हैं। सोनम कपूर के साथ पोज़ देते हुए उन्होंने कैप्शन दिया “सोनम के साथ स्पेशल संडे!” आपको बता दें इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा भी शामिल थीं, जो इन दिनों अर्जुन कपूर
सोनम कपूर की इस जन्मदिन पार्टी में मलाइका अरोड़ा भी शामिल थीं, जो अर्जुन को डेट कर रही थीं। इस पार्टी में मलाइका साड़ी पहने हुए दिखाई दी और बेहद खूबसूरत लग रही थी।