कोरोना काल में जरूरतमंद लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरे एक्टर सोनू सूद आए दिन चर्चा का विषय बने रहते हैं। सोनू सूद कभी अपने व्यवहार तो कभी लोगों की मदद के लिए छाए रहते हैं। पिछले साल से ही सोनू सूद सभी लोगों की मदद करने में जुटे हुए हैं। तब उन्होंने मजदूरों और जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आगे आएं और उन्हें गांव तक पहुंचने का जिम्मा लिया। वहीं कोरोना वायरस की दूसरी लहर में भी सोनू सूद जरूरतमंदो के लिए बढ़चढ़ कर अपना योगदान दे रहे हैं।
वहीं सोनू सूद को आम जनता अब भगवान की तरह पूजने लगी है। वैसे अभिनेता की जितनी तारीफ की जाए वो कम होगी। सोनू सूद लोगों के लिए अपनी तरफ से हर सम्भव कोशिश करने में जुटे हुए हैं। बेड की कमी हो या ऑक्सीजन,या किसी को अस्पताल ही क्यों नहीं ले जाना हो सोनू हर तरह की मदद कर रहे हैं। आम लोगों के साथ-साथ कई सेलेब्स की हेल्प कर चुके हैं, जिसके बाद सितारें भी अब उनका अभार व्यक्त कर रहे हैं।
सोनू ने फैन के साथ दिए पोज…
सोनू सूद ने अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी एक तस्वीर साझा की है,जिसमें वो अपने एक फैन के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो में उनका फैन अपने पसंदीदा हिरो का एक पोस्टर अपने हाथ में लिए बेहद खुश नजर आ रहा है। इस पोस्टर बोर्ड पर लिखा है हैदराबाद से मुंबई है।
सोनू सूद ने अपने इस फैन के साथ फोटो शेयर करते हुए बताया कि वेंकटेश, ये लड़का नंगे पैर मुझसे मिलने के लिए हैदराबाद से मुंबई आया है। हालांकि उसके यहां आने के लिए ट्रांसपोर्टेशन का इंतजाम किया गया था। ये सच में एक प्रेरक है। हालांकि अपनी इस पोस्ट में आखिरी में सोनू ने यह भी कहा मैं किसी को इस बात के लिए प्रेरित नहीं करूंगा की वो ऐसा कुछ भी करे। आप सभी से बहुत सारा प्यार।
बता दें, सोनू सूद सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहते हैं और एक्टर कभी भी लोगों की मदद करने से पीछे नहीं हटते हैं। हाल ही में उन्होंने बताया था कि वो देशभर में करीब 15 से 18 ऑक्सीजन प्लांट लगवाएंगे। इसी शुरूआत वो कुरनूल और नेल्लोर,आंध्र प्रदेश,मैंगलोर,कर्नाटक से करने वाले हैं।