स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2018 के विनर्स की पूरी लिस्ट , इन स्टार्स ने जीते सबके दिल ! - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2018 के विनर्स की पूरी लिस्ट , इन स्टार्स ने जीते सबके दिल !

ग्रैंड शादियों और रिसेप्शन के बाद अब बारी थी अवार्ड्स नाईट की जिसमे बीते रविवार मुंबई में स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2018 का शानदार आयोजन किया गया

बॉलीवुड में सेलिब्रिटीज की ग्रैंड शादियों और रिसेप्शन के बाद अब बारी थी अवार्ड्स नाईट की जिसमे बीते रविवार मुंबई में स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2018 का शानदार आयोजन किया गया। इस रंगीन शाम में सलमान खान, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, राजकुमार राव, विकी कौशल, आयुषमान खुराना, नुशरत भरूचा, जैकलिन फर्नांडीज, रेखा जैसी सेलिब्रिटीज शामिल हुए और समा बांध दिया।

स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2018

स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2018 की शाम रणवीर सिंह के नाम रही जिन्हे 2018 के सबसे बड़े हिट पद्मावत में सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी के किरदार के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया। साथ ही राजकुमार राव को भी हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री में शानदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर 2018 के अवार्ड से नवाजा गया।

स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2018

मेघा गुलजार की फिल्म राज़ी में जबरदस्त अभिनय करने वाली आलिया भट्ट को इस साल की बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब मिला।

बेस्ट एक्टर क्रिटिक चॉइस अवार्ड जीता नीना गुप्ता और गजराज राव ने , फिल्म बधाई हो में शानदार अभिनय कर इन दोनों ने ये पुरस्कार अपने नाम किया।

स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2018

अभिनेत्री शबाना आज़मी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था, जबकि अभिनेता ईशान खट्टर को फिल्म धड़क के लिए और राधिका मदन को फिल्म पटाखा के लिए ‘द बेस्ट डेब्यू अवार्ड’ दिया गया ।

05 52

आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे स्टारर हिट फिल्म अंधाधुन के किये श्रीराम राघवन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया।

https://www.instagram.com/p/BrdTL36lfdF/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_camera

साथ ही बेस्ट फिल्म क्रिटिक का अवार्ड मिला ऋषि कपूर और तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म मुल्क को।

स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2018

अपनी आने वाली फिल्म जीरो का इंतजार कर रही कटरीना कैफ को बेस्ट रियल स्टार ऑन सोशल मीडिया अवार्ड मिला।

स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2018

देखिये स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2018 की पूरी लिस्ट : 

  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- रणवीर सिंह (पद्मावत) और राजकुमार राव (स्त्री)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- आलिया भट्ट (राज़ी )
  • सोशल मीडिया पर सर्वश्रेष्ठ रियल स्टार- कैटरीना कैफ
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता महिला (क्रिटिक ) – नीना गुप्ता (बधाई हो)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरुष (क्रिटिक) – गजराज राव (बधाई हो)
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म- स्त्री
  • लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड- शबाना आज़मी
  • सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- सुरेखा सीकरी (बधाई हो)
  • सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेता (पुरुष) – ईशान खैटर (धड़क और बियॉन्ड डा क्लाउड्स )
  • सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेता (महिला) – राधिका मदन (पटाखा)
  • सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- पंकज त्रिपाठी (स्त्री )
  • सर्वश्रेष्ठ महिला गायक- हर्षदीप कौर (दिलबरो- राज़ी)
  • सर्वश्रेष्ठ गीत- गुलजार (ए वतन- राज़ी)
  • सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगर (मेल )- अरजीत सिंह (ए वतन – राज़ी)
  • सर्वश्रेष्ठ संगीत- अमित त्रिवेदी (मन मर्जियां )
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म लेखन- अरजीत विश्वास और श्रीराम राघवन (अंधाधुन)
  • सर्वश्रेष्ठ एक्शन- अहमद खान (बाघी 2)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक) – आयुषमान खुराना
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक : श्रीराम राघवन
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक) – मुल्क
  • सर्वश्रेष्ठ डेब्यूटेंट निदेशक- अमर कौशिक (स्त्री)
  • सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी- पद्मावत
  • सर्वश्रेष्ठ संवाद- स्त्री
  • बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- तुम्बाद
  • सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन- अमित और सुब्रतो (राजी)
  • सर्वश्रेष्ठ कॉस्टयूम- पद्मावत
  • बेस्ट साउंड डिज़ाइन- मधु (अंधाधुन)

ईशा अंबानी की शादी में सेलिब्रिटीज के खाना परोसने पर अभिषेक बच्चन ने दी ये सफाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।