Updated Fri, 08th Sep 2017 08:51 PM IST
बॉलीवुड के सबसे चर्चित परिवारों में से एक है बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का परिवार जिनके यहाँ होने वाली हर छोटी बड़ी चीज़ मीडिया की सुर्ख़ियों में होती है। आज हम आपको बताने जा रहे है सलमान की बहन अर्पिता के बारे में काफी दिलचस्प बात जो आपको हैरान कर देगी।

आप ये तो जानते होंगे की अर्पिता सलमान की सगी बहिन नहीं है बल्कि अर्पिता को सलमान के माता पिता द्वारा गोद लिया गया था। सलमान के साथ साथ अरबाज़ खान और सोहेल खान यानि तीनों खान बंधुओं का अपनी बहनों के प्रति प्रेम जगजाहिर है। तीनों भाई अपनी दोनों बहनों यानि अलवीरा और अर्पिता से खूब प्यार करते है।

सलमान और अर्पिता का लगाव कुछ ज्यादा ही ख़ास है इसलिए अर्पिता ही सबसे ज्यादा सलमान के करीब नज़र आती है चाहे बात फिल्म प्रमोशन की हो या, या बॉलीवुड पार्टी हो और या फिर कोई फॅमिली फंक्शन सलमान खान और अर्पिता साथ देखे जाते है।

पर आपने कभी सोचा है की सलीम खान ने तीन बेटे (सलमान, अरबाज, सोहेल) और एक बेटी अलवीरा के होते हुए अर्पिता को गोद क्यों लिया?

इसके कई कारण बताए जाते हैं। कुछ खास लोगों की माने तो बताया जाता है की सलमान के पिता सलीम खान और माँ सलमा अक्सर सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाया करते थे और वहां फुटपाथ पर बैठे गरीबों को कुछ ना कुछ दान किया करते थे। उन गरीब लोगों में से एक अर्पिता की माँ भी थी।

उन दिनों जब सलीम और सलमा फुटपाथ के पास से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि अपनी बेटी (अर्पिता) को जन्म देने के बाद उस गरीब महिला (अर्पिता की माँ) की मृत्यु हो गई थी। मासूम को ऐसी हालत में फुटपाथ पर पड़ा देख सलीम और सलमा का दिल पसीज गया। वो उसे अपने साथ अपने घर ले आए।

बाद में दोनों ने उस मासूम बच्ची को अपने परिवार का हिस्सा बनाने का फैसला लिया। यह अर्पिता ही थी। कई लोगों का मन्ना है की अर्पिता को सलीम खान की दूसरी पत्नी हेलेन ने अडॉप्ट किया था और वो एक अनाथालय से इन्हें घर ले आई और तब से ये खान परिवार की महत्वपूर्ण सदस्य बन गयी।